शादी में ट्रेंड बदलता रहता है। पहले दुल्हन शर्माते हुए जयमाला लिए स्टेज तक पहुंचती थी दूल्हा भी लज्जता हुआ जयमाला डालता था। लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है और शादियों में दुल्हन डांस करती हुई एंट्री लेती है और दूल्हा भी डांस करता हुआ और उछलता हुआ स्टेज पर एंट्री लेता है । हाल ही में वायरल इस वीडियो में दुल्हन एक लेवल आगे जाते हुयी दिख रही है। और खुद अपनी दूल्हे को स्वागत करने को पहुंची।
गानों पर डांस करती हुई वह दूल्हे का वेलकम कर रही है
बॉलीवुड के गानों पर डांस करती हुई वह दूल्हे का वेलकम कर रही है। Anjali kalosiya नाम की यूजर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन लिखा है ,मेरी वेडिंग एंट्री। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा घोड़े पर सवार होकर शादी करने पहुंचा और दुल्हन बीच मैदान में खड़ी होकर फुल मेकअप और लाल जोड़े से गहनों से लदी हुई। कुछ कुछ होता है गाने ‘साजन जी घर आए ‘पर डांस कर रही है।
दुल्हन एकदम किसी ट्रेंड डांसर की तरह कमाल की डांस करती हुई कमाल की लग रही हैं। वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 46000 लोगों ने से लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट किया पागलपंती की हद होती है। दूसराने लिखा , जब दूल्हा और लहंगा दोनों ही दुल्हन को पसंद होता है , ऐसा होता है। एक अन्य यूजर ने कहा की , डांस अच्छा है वैसे।
