Weather Alert IMD :इन दिनों लगातार ठंड बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों से भयंकर शीतलहर के चलते देश के कई राज्यों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई राज्यों में काफी ज्यादा कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के चलते चेतावनी भी जारी की गई है।
उत्तर भारत में दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। ऐसे में इस बीच भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में घना कोहरा पड़ने के आसार जताए हैं और अलर्ट भी जारी किया है। भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार 28 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में और कुछ स्थानों पर 29 से 31 दिसंबर तक कोहरा छा सकता है।
किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम
वहीं, विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि 28 दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West UP) में, 27 दिसंबर तक पंजाब में, 28 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई क्षेत्रों में कोहरा छाने के आसार हैं। इसी के साथ आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कोहरा पड़ सकता है।
वहीं, 27 से 29 दिसंबर के मध्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा छाने के आसार हैं। साथ ही 28 व 29 दिसंबर को सुबह व रात के समय उत्तर प्रदेश में जबरदस्त कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में घने कोहरे के चलते अलर्ट भी जारी किया गया है।
जानें आगाम दिनों में कहां छाएगा कोहरा
भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक बिहार, मिजोरम, त्रिपुरा व गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल में आज 25 दिसंबर को घना कोहरा (Dense Fog) छा सकता है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 26 दिसंबर तक, ओडिश में 29 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 29 दिसंबर तक और नागालैंड व मणिपुर में 27 दिसंबर तक कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही बिहार में 25 से 29 दिसंबर तक कोहरा छाया रह सकता है।
जानें दिल्ली व एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (India Weather Alert) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के अनुसार 27 से 29 दिसंबर तक दिल्ली व एनसीआर में भयंकर कोहरा छा सकता है। वहीं, 29 व 30 दिसंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वर्तमान में चल रहे तापमान की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (Bharat me Mausam) के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से ठंड में कुछ कमी दर्ज की गई है। साथ ही तापमान में भी बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ रहा है।
यहां घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में काफी ज्यादा कोहरा छाने की आशंका है। विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में कोल्ड डे (Cold Day) के चलते अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लखनऊ, रामपुर, देवरिया, बरेली, गोरखपुर, पीलीभीत समेत प्रदेश के 56 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है और विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल
वर्तमान में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, इस दौरान घना कोहरा भी लगातार प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी क्षेत्रों के तापमान में कटौती भी दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र (Mausam Alert) ने आज व कल यानी 25 व 26 दिसंबर को देहरादून व प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वेदर अपडेट के अनुसार देहरादून व इसके आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध व कोहरे के चलते दृश्यता कम हो सकती है। इसी के साथ उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
