मई और जून महीने में गर्मी अपने चरम पर रहती है। देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। इस बढ़ती गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। एक्सपर्ट्स की माने तो भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होती है। इसकी वजह से कई तरह की परेशानी जैसे हाई ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज ,आंखों से जुड़ी बीमारियां इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए गर्मियों में तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है।
लेकिन हमें में से कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कुछ ज्यादा ही गर्मी लगती है कि आप जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है। आखिर क्यों आपको अधिक गर्मी लगती है अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि कुछ लोगों को आगे गर्मी क्यों लगती है।
शरीर का तापमान लगभग 28 98.6 डिग्री F 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का तापमान लगभग 28 98.6 डिग्री F 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। हालांकि शरीर का तापमान व्यक्ति की उम्र या उसके रहने के स्थान और कार्यों पर निर्भर करता है। हमारा शरीर खुद ही शरीर के बढ़ते और घटते तापमान को कंट्रोल करता है। वहीं कुछ ऐसी स्थितियां होती है जिसकी वजह से शरीर को अधिक गर्मी लगती है ऐसे में आपको दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा गर्मी लगती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने वाली प्रणाली तापमान को कंट्रोल करने का कार्य करती है जब हमारा ब्लड वेसल्स फैलता है तो इससे ब्लड फ्लो अधिक होने लगता है। ब्लड सर्कुलेट की रफ्तार तब बढ़ती है तो इससे शरीर में अतिरिक्त उर्जा उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में आपको अधिक गर्मी लग सकती है। वहीं अगर ब्लड वसलस सिकुड़ जाए तो ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता है। ऐसे में गर्मी लगती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब हम स्ट्रेस में रहते हैं तो ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर के मुख्य अंगो ब्लू सर्कुलेट तेजी से होने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको अधिक गर्मी लगने लगती है साथ ही अगर आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इससे भी हार्ट की गति बढ़ जाती है जिससे आपको गर्मी और पसीना आता है ।
इसके अलावा धूम्रपान , शराब का अधिक सेवन ,तेल वाली चीजों का सेवन करना भी गर्मी का कारण बनता है।
कुछ बीमारियाँ भी होती है इसका कारण
कुछ अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिलाओं के शरीर का तापमान पुरुषों के शरीर की तापमान से अधिक होता है। वहीं जिन व्यक्तियों के शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है उन्हें भी गर्मी अधिक लगती है। इसके अलावा हाइपोथाइरॉएड बीमारी यानीअंडरएक्टिव थायरॉयड से ग्रसित मरीजों को भी ज्यादा तापमान महसूस होता है। अगर आपको एनीमिया हार्टी डिजीज जैसी परेशानी है तो भी आप को अधिक गर्मी लग सकती है।
तापमान अधिक होने का कारण
अगर आप कैफीन युक्त चीजों का सेवन करते है तो भी शरीर को तापमान ज्यादा रहता है ।
अल्कोहोल का अधिक सेवन करने वालो का भी तापमान अधिक रहता है
काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहने वाले लोगों के शरीर का तापमान अधिक रहता है।
धूप में लंबे समय तक रहने के कारण भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
सिंथेटिक मोटे या फिर टाइट कपड़े पहनने की वजह से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
शरीर का तापमान बढ़ने पर क्या करें
बॉडीकूलिंग के लिए नेचुरल हाई ड्रेटिंग चीज जैसे की खीरा , तरबूज ,वाटरमेलन जैसी चीज खाएं।
नारियल पानी ,नींबू पानी इत्यादि नेचुरल ड्रिंक का सेवन करे ।
मिंट से बनी चाय का सेवन करें। गहरी सांस ले और हल्की -फुलकी एक्सरसाइज करें।
कुछ देर के लिए पैरों को ठंडा पानी मेंडुबोकर रखें।