कहा जाता है चेहरा देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है की कोई कितना समझदार है या नहीं। लेकिन किसी व्यक्ति की आदतें उसके द्वारा किए गए काम और उसकी पर्सनैलिटी को देखकर पता चलता है कि कोई समझदार है या फिर नहीं। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं के उन कामो और आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला इंटेलिजेंट है या नहीं। इन महिलाओं की पहचान काफी मुश्किल काम नहीं है।
समझादर महिलाओं की पहचान
बोलने से पहले सोचना
उन महिलाओं को बेहद स्मार्ट माना जाता है जो बालने से पहले सोचती हैं कि वे क्या बोलने जा रही हैं। बिना सोचे-समझे बोलने की आदत व्यक्ति को बुद्धू कहा जाता है। वहीं, सोच-समझकर बोलने वाले लोग किसी के पीठ पीछे बुराई करने से पहले भी सोचते हैं और खासकर यह भी कि वो किसी और के सामने भीड़ के बीच कुछ गलत ना कहें। इन महिलाओं को इनके सोच-समझकर बात करने की आदत के चलते समझदार कहा जाता है।
डिटेल्स पर ध्यान देना
ज्यादातर समझदार महिलाओं की आदत होती है कि वे डिटेल्स पर ध्यान देती है ये महिलाए किसी भी काम को करती है तो उसमे परफेक्शन नजर आता है इसके साथ ही वह हर काम को अच्छे से करना जानती है जिससे उनकी तारीफ होती है और सभी इन्ही महिलाओं से मदद मांगते है।
खुद में पूर्ण होने की भावना
हम अक्सर देखते हैं कि बहुत सी महिलाएं खुद में पूर्ण होने की भावना रखती हैं। ये दूसरे लोगों के साथ रहना पसंद करती हैं लेकिन अगर कोई साथ में ना हो तो यह अकेला महसूस नहीं करतीं बल्कि इनकी साथी ये खुद होती हैं। इन महिलाओं में दूसरों से अनहेल्दी कोंपिटीशन की भावना नहीं होती है और ना ही ये महिलाएं किसी से लड़ते या झगड़ते रहना पसंद करती हैं।
दयालु होना
किसी भी व्यक्ति दयालु होना और किसी भी व्यक्ति की व्यक्ति की भवनाओ का सम्मान करना समझदारी की निशानी माना जाता है। व्यक्ति दूसरों के दुख-दर्द और तकलीफ को समझते हैं। महिलाएं जो अपने में ही रहें आ चाहे गुस्सैल भी हों लेकिन दूसरे व्यक्ति के साथ उनका दयालू और अच्छा व्यवहार हो तो उन्हें समझदार कहा जाता है।
आत्मसम्मान
आपको बता दे, प्यार हो, दोस्ती हो या फिर काम, महिलाओं में आत्मसम्मान की भवन काफी जरूरी होती है और आत्मसम्मान को आगे रखने वाली महिलाएं बाउंड्रीज मेंटेन करके रखना जानती है और जीवन में कई कठिन मुकाम आते हैं जब अपने आत्मसम्मान को आगे रखना जरूरी हो जाता है, ऐसे में ये महिलाएं झिझकती नहीं हैं।