Karun Nair Mistake: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से करुण नायर ने दो बार सेम गलती दोहराई। नतीजा ये रहा कि केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की पारी बर्बाद हो गई और दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन का चौथा मुकाबला गंवाना पड़ा।
Karun Nair Mistake: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से बाजी मार ली। मैच में कई मोमेंट ऐसे थे जिसमें अगर दिल्ली कैपिटल्स ने सफलता हासिल की होती तो शायद मैच का रिजल्ट कुछ और होता।
ऐसे ही एक मोमेंट था जब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से करुण नायर (Karun Nair) ने दो बार सेम गलती दोहराई। नतीजा ये रहा कि केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की पारी बर्बाद हो गई और दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन का चौथा मुकाबला गंवाना पड़ा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Karun Nair ने छोड़े अय्यर के दो कैच
मैच का सबसे निर्णायक मोड़ तब आया जब करुण नायर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच टपकाए। 16वें ओवर में विप्रज निगम की गेंद पर अय्यर (28 रन) का पहला कैच लॉन्ग-ऑफ पर नायर ने छोड़ा। इसके बाद अगले ही ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर नायर ने फिर से अय्यर को जीवनदान दिया।
Karun Nair के जीवनदान का अय्यर ने उठाया फायदा
इन दो जीवनदानों का फायदा उठाते हुए अय्यर ने दिल्ली के गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया। उन्होंने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 18.5 ओवर में ही जीत दिला दी।

केएल राहुल की रिकॉर्ड शतकीय पारी
दिल्ली के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में 152 रनों की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर्स में से एक है। लेकिन खराब फील्डिंग और नायर की बटर फिंगर्स ने इस मास्टरक्लास पारी को हार के मलबे में दबा दिया। पंजाब किंग्स ने 265 रन बनाकर टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल रन-चेज पूरा किया।

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही 116 रन कूटकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद जो कसर बची थी, वो नायर की खराब फील्डिंग ने पूरी कर दी।
