Ajinkya Rahane: केकेआर ने ये मैच तो जीत लिया लेकिन जब अजिंक्य रहाणे से पोस्ट मैच सेरेमनी में स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी को लेकर बात उठी तो वो कुछ चिड़चिड़ा से गए।
KKR Captain Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 0 पर आउट हो गए थे। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर बन गए हैं।
Ajinkya Rahane का आया गुस्सा?
केकेआर ने ये मैच तो जीत लिया लेकिन जब अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से पोस्ट मैच सेरेमनी में स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी को लेकर बात उठी तो वो कुछ चिड़चिड़ा से गए। उन्होंने स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवालों के बारे में कहा कि आज के समय में स्ट्राइक रेट को लेकर जरूरत से ज्यादा बात होती है लेकिन ये स्थिति के अनुसार खेला जाना चाहिए।

क्या बोले Ajinkya Rahane?
टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए रहाणे ने कहा, “हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। बल्लेबाजी के लिहाज से पिछले तीन मैचों में हमारा पावरप्ले खराब रहा। यहां से आपको टीम के रूप में बल्लेबाजी की इकाई समझ में आती है।
मुझे लगता है कि कभी-कभी स्ट्राइक रेट को लेकर कुछ ज्यादा ही बात की जाती है। ऐसे विकेट पर आपको सिंगल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। यह सिर्फ मैदान पर जाकर बड़े-बड़े छक्के लगाने की बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें क्रिकेट की समझ होनी चाहिए और इससे हम मैच को अंत तक ले जा सकते हैं, जैसा कि हमने इस मैच में किया।”
🎙️AJINKYA RAHANE :
🗣️ I feel strike rate is overrated.
🗣️ Cricket is a simple game. We should keep it really simple rather than thinking far too ahead. pic.twitter.com/E0Cl7L3TsE
— KKR Karavan (@KkrKaravan) April 19, 2026
रिंकू सिंह का दमदार प्रदर्शन
केकेआर की इस जीत में रिंकू सिंह-अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती का अहं रोल रहा। रिंकू सिंह ने एक बार फिर केकेआर के लिए जीत की इबादत लिखी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रिंकू ने झन्नाटेदार छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर भी केकेआर फिनिशर ने यही नजारा दोहराया। तीसरी गेंद डॉट रही और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाकर न सिर्फ रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाई बल्कि खुद के लिए भी इस सीजन का पहला अर्द्धशतक पूरा किया।
