PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया दिया है।
PBKS vs LSG Match Report: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना विजय अभियान जारी रखा। इस सीजन में उन्होंने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़ी और आसान जीत अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। पंजाब ने यह मुकाबला काफी आसानी से 54 रनों से अपने नाम कर लिया।
PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स का विजय अभियान जारी
इस सीजन में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां वे लगातार मुकाबले जीतते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम ने अपनी बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखी है।
𝘼𝙡𝙡'𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 𝙩𝙝𝙖𝙩 𝙚𝙣𝙙𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 😃
Only smiles on the faces of skipper Shreyas Iyer, coach Ricky Ponting and.. Shashank Singh! #TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/SQU5z3zNdy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने बनाए थे 254 रन
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। टीम की ओर से कूपर कोनोली और प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स चेज में रहे विफल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकाबले में संघर्ष जरूर किया। टीम के कई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंत में टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
