PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगाते हुए 32 रन जड़े। मार्करम आईपीएल इतिहास में लखनऊ की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब किंग्स ने 54 रनों से अपने नाम किया।। इस मुकाबले में लखनऊ के स्टार ऑलराउंडर एडेन मार्करम की जमकर कुटाई हुई।
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगाते हुए 32 रन जड़े। मार्करम आईपीएल इतिहास में लखनऊ की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
PBKS vs LSG: एडेन मार्करम की जमकर हुई कुटाई
प्रियांश और कूपर दोनों ही इस मुकाबले में अपना शतक पूरा करने से काफी करीब से चूक गए लेकिन उन्होंने पारी के 13वें ओवर में जिस तरह से तबाही मचाई उसमें दोनों ने मिलकर गेंद को 5 बार स्टैंड में पहुंचाया। इस ओवर में तीन लगातार छक्के कोनोली ने मारे और इसके बाद लगातार दो छक्के प्रियांश ने भी ठोक दिए। एक गेंद वाइड भी थी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस पारी में रिकार्ड 21 छक्के और 16 चौके जड़े।
PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
कूपर कोनोली और प्रियांश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। आईपीएल इतिहास में यह महज तीसरा मौका है जब पंजाब किंग्स की तरफ से किसी जोड़ी ने 150 से ऊपर रनों की साझेदारी निभाई है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 2020 में 183 रनों की साझेदारी की थी।

वहीं, 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने मिलकर 206 रन जोड़े थे। कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 87 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की लाजवाब पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए।
PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स की मजबूत शुरुआत
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराते हुए अपने नेट रनरेट को और मजबूत कर लिया है। पंजाब की ये 6 मैच में से पांचवीं जीत है। 1 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स टेबल टॉपर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का इस हार के बाद हाल और बिगड़ गया है। LSG चार अंक और -1.173 रनरेट के साथ 8वें स्थान पर है।
