ध्रुव जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी जैसी फुर्ती दिखाते हुए बिजली की रफ्तार से कैमरून ग्रीन को स्टंप आउट किया।
IPL 2026, Dhruv Jurel stunning stumping: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक अंदाज में हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने 156 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार फुर्ती से कैमरून ग्रीन को जिस अंदाज में स्टंप आउट किया, उसे देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई। जुरेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
IPL 2026: ध्रुव जुरेल ने दिखाई धोनी जैसी फुर्ती, पलभर में किया स्टंप
केकेआर की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालने की कोशिश की और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने ग्रीन को चकमा दिया।
ग्रीन आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने निकले, लेकिन बिश्नोई ने गेंद की लाइन बदलते हुए लेग साइड पर डाल दी। गेंद बल्लेबाज से काफी दूर चली गई। ध्रुव जुरेल ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा और संतुलन बिगड़ने के बावजूद वहीं से सीधा स्टंप पर थ्रो मार दिया। गेंद सीधे विकेट पर लगी और ग्रीन क्रीज में लौटने से पहले ही आउट हो गए। ग्रीन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए।
THAT’s SOME STUMPING! 🤯
🎥 Dhruv Jurel off balance & diving away from the stumps but hits the target 🎯
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/lqjSajx2iO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
IPL 2026: VIDEO देख फैंस भी रह गए हैरान
ध्रुव जुरेल की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तुलना एमएस धोनी से कर रहे हैं, जो अपनी तेज स्टंपिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर रहे हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी जुरेल की तारीफ करते हुए इसे सीजन के बेहतरीन मोमेंट्स में से एक बताया।
IPL 2026: 85 रन पर गिरे 6 विकेट, फिर संभली केकेआर
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की हालत एक समय बेहद खराब थी। टीम ने 14वें ओवर तक 85 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स मुकाबला आसानी से जीत जाएगी, लेकिन इसके बाद मैच ने नया मोड़ लिया।

IPL 2026: रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय बने जीत के हीरो
संकट की घड़ी में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने शानदार जिम्मेदारी दिखाई। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। यह आईपीएल इतिहास में सफल रनचेज के दौरान सातवें या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है। रिंकू और अनुकूल की पारी ने केकेआर को सीजन की पहली जीत दिला दी।
