राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर 2 में एक ऐतिहासिक शतक अपने नाम दर्ज किया है।
Shubman Gill century in Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां तक का सफर तय किया है और इसी वजह से फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत मिली और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया।
Shubman Gill ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
इस मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अहम शतक लगाया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। आईपीएल प्लेऑफ में अब सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है। इसके अलावा वह प्लेऑफ में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
रन चेज में खेली कप्तानी पारी
गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान शुरुआत में साई सुदर्शन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक छोर संभालकर रखा। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया और सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। गिल ने इस मुकाबले में 53 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स ने बनाए थे 214 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को शुरुआती झटके लगे थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 96 रन बनाए और अंत तक टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत राजस्थान ने 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
