पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और डोनावोन फरेरा ने शानदार पारी खेली। डोनावोन फरेरा ने आखिरी ओवर में जिस तरह से राशिद खान की कूटाई की उसे वो शायद सपने में भी नहीं भूलेंगे।
GT vs RR Qualifier-2, Donovan Ferreira: आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंड़ीगढ में शुक्रवार, 29 मई को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और डोनावोन फरेरा ने शानदार पारी खेली। डोनावोन फरेरा ने आखिरी ओवर में जिस तरह से राशिद खान की कूटाई की उसे वो शायद सपने में भी नहीं भूलेंगे।
Donovan Ferreira ने मचाई तबाही
राजस्थान रॉयल्स ने 19वें ओवर कर 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। फैंस को आशा थी कि आरआर का स्कोर बहुत भी बनेगा तो 200 तक ही जा पाएगा पर तभी डोनावोन फरेरा ने अपनी टीम की ओर से आखिरी ओवर का मोर्चा संभाला। डोनावोन फरेरा जैसे क्रीज पर आए मानों वो राशिद खान को कह रहे हों कि दम हो तो मुझे रोक के दिखाओ।

फरेरा ने की राशिद खान की कूटाई
गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल ने आखिरी ओवर के लिए अपने सबसे अनुभवी स्पिनर राशिद खान के हाथ में गेंद थमाई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राकर एंड पर जडेजा थे, उन्होंने सिंगल चुराया और डोनावोन फरेरा को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद डोनावोन फरेरा ने तबाही मचानी शुरु की। फरेरा ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा।
Talk about ending the innings on a big note 😯
🎥 Donovan Ferreira's fiery finish for #RR 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cDJD1vr1Hr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
तीसरी गेंद पर भी झन्नाटेदार छक्का जड़ा। दो लगातार छक्के लगाने के बाद डोनावोन फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स के स्कोर को 200 पहुंचा दिया लेकिन अभी एंटरटेनमेंट खत्म कहां हुआ था। राजस्थान के धाकड़ फिनिशर ने चौथी गेंद पर सिक्स लगाते हुए छक्कों की हैट्रिक की तो वहीं राजस्थान का स्कोर भी 200 के पार पहुंचा दिया। ओवर की दो गेंदें अभी भी बाकी थी। पांचवीं गेंद पर फरेरा ने 2 सिंगल लिए।
Donovan Ferreira ने आखिरी ओवर में लगाई छक्कों की झड़ी
आखिरी गेंद के लिए वो फिर से स्ट्राइक पर मौजूद थे और मूड में थे कि इस बॉल को भी हवाई यात्रा करवाउंगा और उन्होंने ठीक ऐसा ही किया। गुजरात टाइटंस की आखिरी गेंद पर डोनावोन फरेरा ने गेंद को हवा की सैर कराई और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर को 214 रनों तक पहुंचा दिया। आखिरी के दो ओवरों में फरेरा और जडेजा ने कुल मिलाकर 45 रन बनाए।
फिर शतक से चूके सूर्यवंशी
डोनावोन फरेरा ने 11 गेंदों पर 38 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। फरेरा का साथ देने वाली रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की शानदार पारी खेली। आरआर के युवा ओपनिंग बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शतक से चूक गए और 47 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए।
