David Miller, RCB vs DC Match: आरसीबी के खिलाफ आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी। इस दौरान मिलर ने ऐसी पारी खेली जिससे वो पल भर में विलेन से हीरो बन गए।
David Miller, RCB vs DC Match: आपको वो मुकाबला याद होगा, जहां हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था और डेविड मिलर की एक चूक के चलते डीसी को 1 रन से मुकाबला हारना पड़ा था। दिल्ली की इस हार के बाद से सोशल मीडिया पर सभी मे डेविड मिलर को विलेन बना दिया था।
पर हिंदी में एक कहावत है वक्त अच्छा हो या बुरा बदलता जरूर है। कुछ ऐसा ही आज डेविड मिलर (David Miller) के साथ हुआ। आरसीबी के खिलाफ आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी। इस दौरान मिलर ने ऐसी पारी खेली जिससे वो पल भर में विलेन से हीरो बन गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
आरसीबी और डीसी के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। ओवर की पहली गेंद पर मिलर ने एक सिंगल रन लिया। दूसरी गेंद पर स्ट्रब्स ने भी यहीं काम किया। अब डीसी को 4 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे। वहीं मिलर जिनकी गलती से डीसी एक मुकाबला गंवा चुका था।
David Miller ने खोला धागा
मिलर के मन में भी कहीं न कहीं ये बात चल रही होगी पर आज उन्हें हालात बदलने थे। मिलर ने ओवर की तीसरी गेंद पर झन्नाटेदार छक्का जड़कर टीम का प्रेशर कम कर दिया। फिर अगली गेंद पर उन्होंने एक और जोरदार सिक्स लगाया। अब दिल्ली कैपिटल्स को 2 गेंदों पर 1 रन की जरुरत थी। मिलर ने यहां भी शानदार अंदाज में बाउंड्री लगाते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

David Miller ने आरसीबी को खून के आंसू रुलाया
डेविड मिलर की इस पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि आज जब वो मैदान पर आए तो मन ही मन खुद से कह रहे हों कि पिछले मुकाबले में रोया था लेकिन इस बार सामने वाली टीम को रुलाकर जाऊंगा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 57 रनों और ट्रिस्टन स्ट्रब्स ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर ने 10 गेंदों पर नाबाद 22 रनों की पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सौगात दी।
