शुभमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए IPL 2026 में 600 रन पूरे किए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे किए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।
Shubman Gill broke multiple record: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गिल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। शुरुआत से ही उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए।
गिल (Shubman Gill) की इस पारी ने न सिर्फ गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम दर्ज करा दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल और टी20 क्रिकेट में कई बड़े मुकाम हासिल किए।
IPL 2026 में सबसे पहले 600 रन पूरे
शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल 2026 में 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इस सीजन गिल का बल्ला लगातार रन उगल रहा है और अब तक वह 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

उन्होंने (Shubman Gill) लखनऊ, कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली और अब चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। कप्तान के तौर पर गिल जिस निरंतरता से रन बना रहे हैं, उसने गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
तीसरी बार IPL सीजन में 600+ रन
गिल (Shubman Gill) ने अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार किसी एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। अब इस मामले में सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल उनसे आगे हैं। गिल ने आईपीएल 2023 में 890 रन बनाए थे, जबकि 2025 में उनके बल्ले से 650 रन निकले थे। अब 2026 में भी उन्होंने 600 का आंकड़ा पार कर अपनी निरंतरता साबित कर दी है।
Shubman Gill ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने टी20 cricket में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 185 पारियों में हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे तेज यह कारनामा सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल ने किया है। गिल की बल्लेबाजी में इस समय जिस तरह का आत्मविश्वास नजर आ रहा है, उसे देखकर साफ है कि वह आने वाले मुकाबलों में भी विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बने रहेंगे।
सुदर्शन के साथ बनाई रिकॉर्ड साझेदारी
सीएसके के खिलाफ गिल (Shubman Gill) ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल में 10वीं बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई है। इसके साथ ही गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की मशहूर जोड़ी की बराबरी कर ली है। गुजरात टाइटंस के लिए यह ओपनिंग जोड़ी लगातार मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर रही है और विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।
