GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रनों की बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की है। इस जीत के साथ उन्होंने टॉप फिनिश के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।
GT vs CSK Match Report: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम था, क्योंकि टॉप-4 की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए सीएसके को हर हाल में जीत चाहिए थी। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला टॉप-2 में अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका था।
गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने 18 अंक हासिल कर लिए और टॉप-2 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया। वहीं, सीएसके को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हारों में से एक का सामना करना पड़ा।
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने सीएसके को थमाई बड़ी हार
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने सीएसके के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया। यह हार आईपीएल इतिहास में सीएसके की सबसे बड़ी हार बन गई।
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने बनाए 229 रन
इस मुकाबले (GT vs CSK) में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने संभलकर लेकिन शानदार शुरुआत की। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के बीच एक बार फिर शतकीय साझेदारी देखने को मिली। शुभमन गिल ने 64 रन बनाए, जबकि साईं सुदर्शन ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में जोस बटलर ने 57 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत फिनिश दिलाई, जिसकी बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

GT vs CSK: सीएसके की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने 4 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 58 रन ही बना सकी। कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई और सीएसके को 89 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
