UP Weather : यूपी में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब यूपी (UP Ka Mausam) के कई जिलों में हाड़ कपाने वाली ठंड देखने को मिलने वाली है। जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में लगातार तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ती जा रही है और अब साथ ही कई जिलों में इन दिनों घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। यूपी (UP Weather Forecast) के ज्यादातर हिस्सों में सर्द मौसम बना हुआ हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का एहसास बढ़ रहा है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather Updates) में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के संभावना है। नवंबर के आखिरी तीन दिनों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस अवधि में मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। यूपी के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस के इजाफे के आसार है, जिसके बाद फिर से पारा नीचे लुढ़क सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में अगले 7 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
यूपी के इन जिलों में न्यूनतम तापमान
आईएमडी के मुताबिक यूपी (UP Ka Mausam) में शुष्क पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते हाल ही के दिनों में तापमान में गिरावट के आसार है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में सबसे ठंडा मौसम रहा है। इन शहरों में कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मेरठ (meerut weather forecast) और मुजफ्फरनगर का नाम शामिल है। बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
इसके साथ ही अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान (Aligarh minimum temperature) 7.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और मेरठ का 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान कानपुर आईएएफ में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, हमीरपुर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, गोरखपुर का अधिकतम तापमान (maximum temperature of gorakhpur) 27.2 डिग्री और वाराणसी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
