Gold Price :सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी ने अपने उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड बनाया है। इसी बीच सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं सोने के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
सोना एक बेस कीमती धातु है, जिसकी कीमत लगातार बदलती रहती है। सोने की कीमत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्भर करती है। इस बार सोने में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश भर में सोना मजबूत बना हुआ है। सोने पर तेजी का खुमार एमसीएक्स और सराफा बाजार दोनों में दिखा है।
फिर से रफ्तार पकड़ रहा है सोना
साल की शुरुआत में जहां सोने के दाम (Gold Price Update) बढ़ने शुरू हुए थे, वहीं दूसरी तरफ साल के आखिरी में एक बार फिर से सोना रफ्तार पकड़ लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फेडरल रिजर्व का रेट कम करना गेम चेंजर हो सकता है। उम्मीदें लगाई जा रही है कि फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों को कम कर देगा, जिसका सीधा असर देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी पड़ेगा।
पहले ही बढ़ने लगी है कीमतें
अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार संभावनाओं पर भी चलता है। फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ओर से रेट कम करने की उम्मीद के चलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। रविवार को भी कीमतें तेज देखी गई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदना चाह रहे हैं तो उससे पहले एक बार ताजा रेट देख लें।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या चल रही है कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फ्यूचर कांट्रैक्ट (MCX Gold Price) के सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को यह 1932 रुपए बढ़कर 129599 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है, जबकि चांदी तो 175650 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जबकि सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 129640 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 118837 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी ही 175000 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
किस शहर में क्या चल रहे हैं सोने के दाम
मुंबई
24 कैरेट गोल्ड 1,29,400
22 कैरेट गोल्ड 1,18,617
दिल्ली
24 कैरेट गोल्ड 1,29,180
22 कैरेट गोल्ड 1,18,415
कोलकाता
24 कैरेट गोल्ड 1,29,230
22 कैरेट गोल्ड 1,18,461
अहमदाबाद
24 कैरेट गोल्ड 1,29,570
22 कैरेट गोल्ड 1,18,773
बेंगलुरु
24 कैरेट गोल्ड 1,29,450
22 कैरेट गोल्ड 1,18,111
हैदराबाद
24 कैरेट गोल्ड 1,29,612
22 कैरेट गोल्ड 1,18,800
चेन्नई
24 कैरेट गोल्ड 1,29,888
22 कैरेट गोल्ड 1,18,445
