UP News : बीते कई दिनों से ठंड लगातार अपने तेवर दिखा रही है। उत्तरप्रदेश वासियों को लगातर शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने वेदर अपडेट जारी कर कई जिलों में घना कोहरा पड़ने और शीतलहर चलने के आसार जताए हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान कई इलाकों में कोल्ड डे की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से काफी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। वर्तमान में न केवल राते सर्द हो रही है बल्कि दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश वासियों को दिन में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने लेटेस्ट वदेर अपडेट जारी कर बताया है कि आगामी दिनों में भी उत्तर प्रदेश वासियों को इस मौसम से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति से लोगों का जीवन और ज्यादा प्रभावित हो सकता है।
विभाग ने जारी किया अलर्ट
वर्तमान में जैसा मौसम प्रदेश में बना हुआ है, ऐसे में मौसम विभाग (Weather Alert Today) की ओर से कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इस दौरान प्रदेश में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से घना कोहरा छाए रहने के आसार के चलते देवरिया, श्रावस्ती, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, मुरादाबाद और बिजनौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, विभाग ने कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, आजमगढ़, मेरठ, बलिया और अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
जानें दिन के समय कैसा है मौसम
बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यूपी में दिन का तापमान भी सामान्य से बेहद कम दर्ज किया जा रहा है। गोरखपुर में लगातार 13वें दिन हो गया है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 13 शहर ऐसे हैं जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। इस दौरान कई क्षेत्रों में कोल्ड डे (Cold Day Uttar Pradesh) की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव और ज्यादा हो गया है और ठंड बेहद बढ़ गई है।
ऐसे में कोहरा बेहद घना छा रहा है और दृश्यता भी काफी कम दर्ज की जा रही है। वहीं, इस बीच गोरखपुर, देवरिया और आसपास के क्षेत्रों में दिन व रात के तापमान में अंतर बेहद कम हो गया है। ऐसे में यहां गलन वाली सर्दी बढ़ गई है। ठंड का प्रकोप जनवरी के अंत तक रह सकता है। फरवरी में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बीच बीच में धूप राहत दिलाती रहेगी।
कोहरा बढ़ा रहा परेशानी
पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। घना कोहरा छाए रहने के चलते यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कम विजिबिलिटी के चलते सड़क यातायात थम सा गया है। वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। इसके अलावा कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता 500 मीटर से भी कम रहने के आसार हैं।
अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमाप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ऐसे में इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा। ऐसे में आगामी दिनों तें न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने के आसार हैं। इसी के साथ प्रदेश में ठंड और गलन भी बढ़ सकती है।
