Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन आज नए साल के तीसरे दिन सोने व चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे निवेशकों को झटका लगा है वहीं खरीदारों में खुशी का मौहाल है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि हाल ही में दोनों कीमती धातुओं के रेट में बड़ा उल्टफेर हुआ है।
सोने-चांदी ने साल 2025 में सबसे अधिक रिटर्न दिया है। सोने और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड कायम किये हैं। 2 जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा पहुंचा है। बीते कई दिनों से आए दिन सोरे के रेट में तेजी दर्ज की गई है। लेकिन नए साल शुरू होने के बाद सोने व चांदी के दाम (Gold-Silver Price Down) गिरे हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच तनाव में कमी के संकेतों से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। वहीं, उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर शुक्रवार 26 दिसंबर को सोना 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं, 3 जनवरी को यह सोना 1,35,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। इस तरह इस हफ्ते सोने की घरेलू वायदा कीमत में 4,112 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट आई है।
सोने के साथ चांदी में भी आई गिरावट –
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Rate Down) में भी जोरदार गिरावट आई है। रिच डैड पुअर डैड के ऑथर रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा सिल्वर बबल फूटने की आशंका जाहिर होने के बाद चांदी में उच्च स्तरों से जबरदस्त बिकवाली आई है।
एमसीएक्स (MCX Silver Rate) पर शुक्रवार, 26 दिसंबर को चांदी 2,39,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, , 3 जनवरी को यह 2,36,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई है। इस तरह चांदी (Chandi ka bhav) में इस हफ्ते 3,471 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।
सोने का ताजा भाव –
24 कैरेट 1,34,780 रुपये
22 कैरेट 1,31,550 रुपये
20 कैरेट 1,19,960 रुपये
18 कैरेट 1,09,170 रुपये
14 कैरेट 86,930 रुपये
घरेलू सर्राफा बाजार में गोल्ड का रेट –
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate Update) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। 2 कैरेट सोने का भाव 1,31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 20 कैरेट सोने का रेट 1,19,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price) 1,09,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 86,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव –
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोना (COMEX Gold Rate) 0.26 फीसदी या 11.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,329.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हआ है। वहीं, COMEX पर चांदी का भाव 0.58 फीसदी या 0.41 डॉलर की बढ़त के साथ 71.02 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
