आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) ने अपना नाम वापस लेने की धमकी दी है. बांग्लादेश ने आईसीसी (ICC) को पत्र लिखा कि वो सुरक्षा कारणों की वजह से अपने मैच भारत के बाहर श्रीलंका में खेलना चाहती है. आईसीसी ने पहले तो कहा कि हम इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से 1 महीने पहले वेन्यु नही बदल सकता है और बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) को अपने मैच खेलने के लिए भारत जाना होगा.
इसके बाद अब बांग्लादेश ने धमकी दी है कि वो इतनी जलालत होने के बाद अब टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए भारत नही जाएगी और अपना नाम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से वापस लेगी. हालांकि अभी तक बीसीबी (BCB) की तरफ से कोई अपडेट नही आया है.
क्या है आईसीसी का नियम?
बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) ने अभी तक आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस नही लिया है. बांग्लादेश ने सिर्फ धमकी दी है कि वो अपने मैच भारत में नही खेलेगी और अगर आईसीसी उनकी मांग नही मानती है, तो वो अपना नाम वापस लेगी. हालांकि अभी तक उन्होंने कोई फैसला नही लिया है. अब ऐसे में फैंस के बीच एक सवाल है कि अगर बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत नही आती है, तो उनकी जगह किस टीम को मौका मिलेगा.
इसका जवाब है कि आईसीसी का ऐसा कोई नियम नही है कि अगर कोई टीम किसी कारण से टूर्नामेंट से बाहर होती है, तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को मौका दिया जाए. हालांकि आईसीसी कुछ बड़े फैसले ले सकती है, आईसीसी की टीम या तो बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) से खेलने वाली टीमों को उसके 2-2 अंक फ्री में दे सकती है या फिर मौजूदा रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर किसी मजबूत टीम की एंट्री करा सकती है.
Bangladesh टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुआ तो इस टीम की होगी एंट्री
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अगर बांग्लादेश की टीम अपना नाम वापस लेती है, तो उसकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को मौका दिया जा सकता है. स्कॉटलैंड की टीम पहले भी बतौर रिप्लेसमेंट टूर्नामेंट खेल चुकी है. स्कॉटलैंड की टीम टी20 की मजबूत टीमों में से एक है. वहीं अभी हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए यूरोपियन क्वालिफायर में जर्सी की इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था.
स्कॉटलैंड की टीम (Scotland Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2009 में भी बतौर रिप्लेसमेंट आईसीसी टी20 विश्व कप खेला था, उस समय जिम्बाब्वे की टीम ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था और उस समय स्कॉटलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2009 में बतौर रिप्लेसमेंट खेला था.
