8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया वेतन आयोग कब से लागू होगा, इस बात का पता इस बार के बजट सत्र में ही चल जाएगा। जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं। कर्मचारियों की बजट पर नजर है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को इस बजट में क्या मिल सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। नए वेतन आयोग को अब तक लागू नहीं किया जा सका है। हालांकि नए वेतन आयोग के प्रभावी होने का समय शुरू हो चुका है। परंतु, फिलहाल नए वेतन आयोग का कार्यकाल चल रहा है। नया वेतन आयोग रिपोर्ट तैयार करने में लगा हुआ है, जिसकी समय अवधि करीब 18 महीने होने की संभावना है।
सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल हुआ खत्म
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से नए वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन और अलाउंस को संशोधित किया जाएगा। वेतन और अलाउंस संशोधित होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर बदल जाएगा। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा।
किस आधार पर बढ़ाई जाएगी सैलरी
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission implement date) में कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ाई जाएगी। सातवें वेतन आयोग की तरह ही फिटमेंट फैक्टर काफी अहम रहेगा। कर्मचारियों की ओर से तीन से 3.50 तक का फिटमेंट फैक्टर मांगा जा रहा है, हालांकि सरकार की ओर से इस पर अभी कोई अधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया गया है। पिछले वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर गुणांक है, जिससे बेसिक सैलरी को मल्टीप्लाई करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है।
बजट में हो जाएगा क्लियर, अगले फाइनेंशियल ईयर में लागू होगा या नहीं
नए वेतन आयोग को अगले फाइनेंशियल ईयर (New Pay Commission) यानी 2027 के मध्य तक लागू कर दिया जाएगा या नहीं इस बजट में काफी हद तक क्लियर हो जाएगा। अगर सरकार की ओर से बजट में नए वेतन आयोग के लिए सैलरी और भत्तों का प्रावधान किया जाता है तो पूरी संभावना रहेगी कि 2026 के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में नए वेतन आयोग को लागू कर दिया जाए।
अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो अगले फाइनेंशियल ईयर में सरकार कर्मचारियों के लिए बजट को तय करेगी। इससे कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में इस बजट पर सभी कर्मचारियों की नजर रहेगी।
2 साल लगने की भी संभावना
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लागू होने में 2 साल भी लग सकते हैं, क्योंकि नए वेतन आयोग की तरफ से कार्य किया जा रहा है। सरकार की ओर से 18 महीने का टाइम रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिया गया है। उसके बाद रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद सरकारी रिपोर्ट का असेसमेंट करके फिर उसको लागू करेगी।
ऐसे में नए वेतन आयोग (New Pay commission) को लागू होने में 2 साल भी लगा सकते हैं। बहुत से एक्सपर्ट्स का मानना है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले सरकार ने वेतन आयोग को लागू कर सकती है।
कर्मचारियों को दिया जाएगा देरी के बदले में एरियर
कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा, जितनी भी देरी से कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग लागू होगा, उतनी देरी के बदले कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। एक साथ कर्मचारियों के खाते में अच्छा पैसा आएगा।
