RBI News : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से देश के करोड़ों नागरिकों को बड़ी सुविधा दी गई है। अब बैंकों की लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा और बैंक कर्मचारी खुद आपके घर आकर आपको बैंकिंग सेवाओं को देने का काम पूरा करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लिए गए फैसले का फायदा एक विशेष वर्ग को होगा, जिसकी संख्या लाखों करोड़ों में है।
भारतीय रिजर्व बैंक एक विनायमक संस्थान है, जो बैंकों के नियमावली को देखती है और बैंकों के कामकाज पर नजर रखता है। आरबीआई की ओर से एक बड़ी समस्या का निदान किया गया है। इस समस्या से जूझ रहे लोग अब आसानी से अपने बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए फैसला
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांगों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। उम्र के इस पड़ाव में बैंक से जुड़े कामों के लिए बैंक में जाकर लाइन में लगना एक परेशानी का सबब बनता है। अब बैंक में लंबी लाइन और भीड़ से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से घर बैठे बैंकिंग का लाभ दिया जाएगा। बैंक वाले खुद आकर आपका काम करेंगे।
12 बड़े सरकारी बैंकों को दिए निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 12 बड़े सरकारी बैंकों को बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए घर में बैंकिंग सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं। इस सुविधा के तहत बुजुर्ग और दिव्यांगजन घर बैठे बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए डीएसबी (DSB App) एप की मदद उठाई जा सकती है। चलिए जानते हैं पूरा प्रोसेस-
70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
इस सुविधा का लाभ बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को दिया जाएगा। इसमें 70 साल से ज्यादा की उम्र के बुजुर्गों को लाभ दिया जाएगा। बुजुर्गों को पेंशन लेने, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने, केवाईसी जैसी सुविधाएं घर बैठे प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश अनुसार सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके लिए बुजुर्गों को डीएसबी एप की सहायता लेनी होगी।
कैसे काम करेगी आपकी एप
आप इस ऐप को अपने मोबाइल (mobile banking) में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से ग्राहक बैंक सेवा को घर बुला सकते हैं, जिन लोगों के खाते सरकारी बैंकों में है वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। यह रजिस्ट्रेशन आपके बैंकिंग से खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से होगा। यह बैंकिंग एप आपको मोबाइल पर मिलेगी। इसको आप PSB Alliance Doorstep Banking (DSB) नाम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन बैंक के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इस एप को 12 सरकारी बैंकों के साथ जोड़ा गया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक को शामिल किया गया है। इन बैंकों से घर बैठे बैंकिंग की सेवाएं मांगी जा सकती है।
एप के माध्यम से निकाल सकेंगे पैसा
इस बैंकिंग एप (bank app) का इस्तेमाल आप घर बैठे पैसे निकालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको यह बैंक एप डाउनलोड करनी होगी, इसके बाद आपको टोल फ्री नंबर पर कॉल करके कनेक्ट करना होगा। ऐप डाउनलोड होने के बाद मोबाइल नंबर से ऐप पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कैश निकालना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, केवाईसी अपडेट करना जैसे सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके लिए आप अपने समय और तारीख को खुद चयनित कर सकते हैं। उसी दिन बैंक एजेंट आपकी मदद करने के लिए आपके घर पहुंचेगा।
देना होगा थोड़ा शुल्क
इस बैंकिंग एप (Banking app) का लाभ लेने के लिए प्रति विजिट 75 रुपए का शुल्क और टेक्स देना होगा। इस खर्च के बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कोई बैंक एजेंट आपके घर आएगा तो एटीएम पिन, ओटीपी और पासवर्ड किसी को ना बताएं। बैंक एजेंट कभी भी आपकी पर्सनल डिटेल्स नहीं लेगा। आरबीआई की यह सुविधा बुजुर्ग, दिव्यांग के लिए काफी खास रहने वाली है।
