Gold Rate Today :सोने-चांदी के रेट इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि अब यह आम लोगों के बजट से बाहर हो चुके हैं। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज 28 जनवरी को चांदी 40 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है वहीं सोने में 7300 रुपये प्रति दस की बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा पहुंचा है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सोने व चांदी का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी दर्ज की जा रही है। यह सिलसिला पिछले एक साल से जारी है। सोना व चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर दौड़ रहे हैं। 75 हजार बिकने वाला सोना (gold rate hike) 1 साल में 1 लाख 60 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया है वहीं 90 हजार रुपये किलो चांदी का रेट बढ़कर अब 3 लाख 60 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमतों ने रचा नया इतिहास –
आज 28 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों (Silver rate hike) ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी 40,500 रुपये यानी 12.3 प्रतिशत महंगी हुई है। इसके बाद चांदी का रेट 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर जा पहुंचा है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी का भाव 3,29,500 रुपये प्रति किलो था। चांदी की कीमतों में इससे पहले कभी भी एक दिन में 40,500 रुपये की तेजी नहीं आई थी और न ही इसकी कीमतें (chandi ka bhav) 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े तक पहुंची थी। आज चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है।
आज सोना 7300 रुपये महंगा –
चांदी के अलावा, आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Delhi Gold Rate) 7300 रुपये यानी 4.6 प्रतिशत महंगा होकर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोना का भाव 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्राफा बाजार बंद थे।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच निवेशकों की मजबूत मांग और वैश्विक तेजी के कारण दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी ने बनाया रिकॉर्ड –
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट (Chandi Ka Rate) पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंचा था, जिससे सुरक्षित संपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण और बढ़ गया। चांदी की हाजिर कीमतें 8.55 डॉलर यानी 8.24 प्रतिशत बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में चांदी 14.42 डॉलर यानी 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने (Gold Rate Hike 2026) में भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है और लगातार 7वें दिन इसमें बढ़त दर्ज की गई है। सोना 79.13 डॉलर यानी 1.58 प्रतिशत महंगा होकर 5087.48 डॉलर प्रति औंस के हाई स्तर पर जा पहुंचा है। इससे पहले सोमवार को सोना पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर 5110.24 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
