Gold Rate Updates : सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में सोना हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। आज 28 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें नए पीक पर पहुंच गई है। अगर आप भी आज सोना (Gold Rate Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
जनवरी का महीना समाप्त होते-होते सोने की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है। सर्राफा बाजार में सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इन बढ़ते भावों के चलते सोना 1.50 रुपये लाख के पार पहुंच गया है, जो अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट (Gold Ke Rate) क्या चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in international market) की बात करें तो यहां पर सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 148610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के भाव
अभी फिलहाल में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Kolkata) 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने के भाव
पुणे की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Rate in Bangalore) 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरू में भी सोने की कीमतें इसी के आस-पास चल रही है।
अहमदाबाद व हैदराबाद में सोने के भाव
अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 148510 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट गोल्ड का भाव 162010 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैदराबाद में 22 कैरेट सोना (Gold Rate in Hyderabad) 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट गोल्ड 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
जयपुर (jaipur gold price)
22 कैरेट गोल्ड का भाव- 148610
24 कैरेट गोल्ड का भाव -162110
भोपाल (Gold Rate in Bhopal)
22 कैरेट गोल्ड का भाव 148510
24 कैरेट गोल्ड का भाव 162010
लखनऊ (Gold Rate in Lucknow)
22 कैरेट गोल्ड का भाव 148610
24 कैरेट गोल्ड का भाव 162110
चंडीगढ़ (Gold Rate in Chandigarh)
22 कैरेट गोल्ड का भाव 148610
24 कैरेट गोल्ड का भाव 162110
2026 के आखिर तक सोने का भाव
हाल ही में एक एक्सपर्ट ने 2026 के आखिर तक सोना (Gold price end of 2026) 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं, एक अन्य एक्सर्ट मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि सोना 2026 के आखिर तक 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो सोने-चांदी में इन्वेस्टमेंट बढ़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग आज 28 जनवरी-28 जनवरी हो सकती है।
चांदी के लेटेस्ट रेट
सोने के अलावा बात करें चांदी की कीमतों (Silver Price) की तो आज 28 जनवरी को चांदी के रेट 360100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
