Silver Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही है। आज सुबह से ही चांदी की कीमतों (Silver Price Latest Update) में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं दिन होते होते चांदी की कीमतों में 30 हजार रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं चांदी की कीमत कितनी होने वाली है।
लगातार बढ़ रही चांदी की डिमांड की वजह से इसकी कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज भी एक बार फिर से चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज (Silver Price Hike reason) की जा रही है। तेजी आने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने चांदी की कीमतों में आई बंपर तेजी
आज यानी 28 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। वैश्विक तनाव और बजट से पहले की सट्टेबाजी की वजह से इसकी कीमतों (Silver Price) में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है। आज 1 बजे चांदी की कीमतें 30 हजार रुपये से भी ज्यादा बढ़ गई है। इसकी वजह से इसके रेट 3.64 लाख प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचें है। कुछ शहरों में ये 3.70 लाख से 3.75 लाख (Silver Price Today) के बीच भी कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही में 24 कैरेट सोने की कीमत 158293 प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गई है। गहनों वाला 22 कैरेट सोना लगभग 148610 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
जीएसटी समेत इतना होगा रेट
जानकारी के लिए बता दें कि ये कीमत बिना GST और मेकिंग चार्ज के हैं। ज्वेलरी शोरूम पर अंतिम कीमत 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद 1.70 लाख (24K Gold Price) के करीब जा सकती है। ऐसे में सोने की खरीदी करने से पहले आपको इसकी कीमत के बारे में जानकारी जरूर से हासिल कर लेनी चाहिए।
चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ा वैश्विक तनाव
मध्य पूर्व और यूरोपीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से निवेशकों ने अपना पैसा सुरक्षित निवेश (Geopolitical Tensions) यानी सोने और चांदी में लगाना शुरू कर दिया है।
डॉलर में आई कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने की वजह से कीमती धातुओं की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है। वैश्विक बाजार (Silver Price in Internation market) में चांदी 110 रुपये प्रति आउंस और सोना 5,000 रुपये प्रति आउंस तक जा सकती है और ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है।
बजट 2026 का पड़ेगा प्रभाव
1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार में डर और उम्मीद दोनों का ही माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों (Gold Investment Tips) को लग रहा है कि अगर ड्यूटी में कटौती नहीं हुई है। ऐसे में इसकी कीमतों में और भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा सकती है। इस वजह से भारी खरीदारी हो रही है।
गाजियाबाद/दिल्ली में सोने की कीमत
NCR क्षेत्र (Gold Price in Delhi NCR) में आज सोने-चांदी की कीमतें देश में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं गाजियाबाद और दिल्ली में 24K सोने की कीमत 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। इसके साथ ही में गाजियाबाद और दिल्ली में चांदी की कीमत (Silver Price Today) आज 360100 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
निवेशकों के लिए जारी किया गया है अपडेट
बाजार इस समय काफी ज्यादा वोलेटाइल (Silver Price) देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट (1 फरवरी) तक कीमतों में ऐसी ही अफरा-तफरी बनी रह सकती है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करने की चाह रहे हैं तो फिर छोटे-छोटे अंतराल पर खरीदारी करना (Silver Price Update) एक बेहतर विकल्पबनकर सामने आ सकता है।
