Sarso Mandi Bhav 2026 : सरसों के भाव में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से सरसों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। बाजारों में सरसों की आवक कम होने और मांग बढ़ने की वजह से रेट अचानक उछले हैं। आज 28 जनवरी को देश की लगभग सभी मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर हो गया है। कुछ मंडियों में भाव 8 हजार रुपये क्विंटल तक जा पहुंचा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का मंडी भाव
सरसों उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। दरअसल, कुछ समय पहले सरकार ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रुपये क्विंटल का इजाफा किया था अब ज्यादातर मंडियों में रेट हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। आज 28 जनवरी को बाजारों में सरसों की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे उन किसानों को अधिक मुनाफा हुआ है जिन्होंने इसका स्टॉक किया हुआ है। हालांकि, उन किसानों का आंकड़ा बहुत कम है। अब रबी सीजन 2026 वाले किसानों में यह उम्मीद जगी है कि सरसों की कीमतों में यह तेजी अगले दो से तीन महीनों तक बरकरार रहेगी।
सरसों MSP में बढ़ौतरी –
हाल ही में सरकार ने सरसों समेत कई अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में बढ़ौतरी की है। सरसों का MSP अब 5950 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर साल 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल तय किया गया है। इसका मतलब यह है कि अगले साल किसानों को सरसों का 250 रुपये क्विंटल अधिक रेट मिलेगा।
राजस्थान की मंडियों में सरसों का ताजा भाव –
आज 28 जनवरी को राजस्थान की मंडियों (Rajasthan Mandi Bhav) में सरसों में तेजी दर्ज की गई है। जयपुर मंडी में सरसों का भाव 7350 से 7375 रुपये प्रति क्विंटल रहा है, जिसमें 50 रुपये की तेजी आई है, जबकि जयपुर मंडी में सरसों 7325 रुपये क्विंटल बिकी है। अलवर मंडी में सरसों का रेट 7050 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसमें 50 रुपये की बढ़ौतरी हुई है।
भरतपुर, कामां, कुम्हेर, नदबई, नगर और कोटा मंडियों में सरसों का भाव 6920 रुपये क्विंटल के आसपास दर्ज किया गया है जहां 20 रुपये की मंदी आई है। गंगापुर सिटी मंडी में सरसों का रेट (Sarso Ka Rate) 7000 पर क्विंटल रहा है। सुमेरपुर मंडी में पुरानी सरसों 7260 (20 रुपये मंदी) बिकी है और नई सरसों की कीमत 7,220 रुपये क्विंटल रही है। गंजबसोदा मंडी में सरसों 6500 से 7500 रुपये क्विंटल के बीच बिकी है।
मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों का रेट –
मध्य प्रदेश में भी सरसों (MP Sarso Rate Hike) की कीमतों में मिला-जुला भाव रहा है। यहां मुरैना मंडी में 42% कंडीशन सरसों 6850 और लोकल सरसों 6675 रुपये क्विंटल तक बिकी है। MSP की इन दो मंडियों में आवक 300 बोरी दर्ज की गई है। मुरैना में सरसों तेल कच्ची घानी 1490 रुपये, एक्सपेलर 1480 और खल 2775 रुपये रही, जिसमें ₹25 की तेजी दर्ज हुई है। पोरसा मंडी में सरसों का भाव 6650 रुपये क्विंटल हो गया है।
हरियाणा मंडियों में सरसों का प्राइस –
हरियाणा की मंडियों में आज सरसों (Sarso Rate Hike) में बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज बरवाला मंडी में सरसों का रेट 6,700 रुपये क्विंटल रहा है। हिसार मंडी में सरसों 6400 से 6500 रुपये क्विंटल से ऊपर कारोबार करती नजर आई है। चरखी दादरी मंडी में सरसों का भाव 7100 से 7150 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया।
दिल्ली मंडी में सरसों भाव –
आज 28 जनवरी को दिल्ली (Delhi Sarso Mandi Rate) में 42% कंडीशन सरसों का भाव 7000 रुपये क्विंटल रहा है। वहीं दिल्ली की अन्य मंडियों में सरसों 7125 से 7175 रुपये प्रति क्विंटल के बीच में बिकी है। ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली की मंडी में सरसों 7025 पर पहुंच गई है।
यूपी की मंडियों में 8 हजार के करीब सरसों –
उत्तर प्रदेश की सोंख मंडी में सरसों का भाव (UP Sarso Mandi bhav) 6960 रुपये प्रति क्विंटत तक रहा है। सलोनी सरसों प्लांट रेट के तहत शमशाबाद, दिगनेर और अलवर में सरसों 7875 रुपये प्रति क्विंटत तक जा पहुंची है। वहीं कोटा सलोनी में सरसों का भाव 7850 रुपये रहा, जबकि नई सरसों 42% कंडीशन आगरा सलोनी का भाव 7875 से 7900 रुपये क्विंटल हो गया है।
