Gold-Silver Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। आज शाम 9 बजे के करीब अचानक सोने और चांदी के दाम सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हैं। चांदी एक झटके (Silver Price Down) में 15.5 प्रतिशत सस्ती हो गई है वहीं सोना 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा है। अगर आप गहने खरीदने या निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पूरी खबर जरूर पढ़ें।
MCX पर चांदी मार्कैट क्रेस होने जैसी स्थिति हो गई है। आज शाम एक दम से सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। पिछले काफी दिनों से चांदी की कीमतों में हो रही बंपर बढ़ौतरी पर अब ब्रेक लग गया है।
आज 30 जनवरी 2026 को चांदी ने इतिहास रच दिया था। पहली बार चांदी आज 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई। शाम होते-होते MCX पर चांदी का रेट (MCX Silver Rate) 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था फिर रात 9PM के करीब एक दम से चांदी 65 हजार रुपये सस्ती हो गई। इसमें करीब 15.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सिल्वर में अब तक की यह सबसे बड़ी गिरावट है।
चांदी में एक झटके में 15% की गिरावट –
चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में एक झटके में बड़ा उलटफेर हो गया है। निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। चांदी आज रात 8 बजे के करीब अपने हाई स्तर पर चली गई थी। चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। परंतु, अचानक से एमसीएक्स पर चांदी ने गियर बदला और शाम 9 बजे 65,000 रुपये टूटकर 3,55,001 रुपये किलो के स्तर पर आ गई है।
शाम 10PM पर चांदी संभलकर 3 लाख 96 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, आज का चांदी (Chandi Ka Rate) का ओपनिंग प्राइस 399000 रुपये प्रति किलो था। कल चांदी 385366 रुपये पर बंद हुई थी।
चांदी के साथ सोना भी हुआ धड़ाम –
चांदी के साथ साथ सोने की कीमतों (Gold rate) में भी जबरदस्त गिरावट आई है। MCX पर रात 9 बजे सोना भी चांदी के साथ सातवें आसमान से जमीन चाटने लगा है। सोना आज के अपने न्यूनतम स्तर 1,57,808 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, कुछ घंटो पहले ही सोना 1,80,779 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। 5 फरवरी के एक्सपायरी वाले सोने के दाम अब 1,63,954 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के दाम आज 1,69,882 पर ओपन हुए थे। अचानक से आई गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। 1,65,915 कल सोना बंद हुआ था।
कॉमेक्स पर भी सोना काफी नीचे गिरा
सोने में काफी गिरावट आई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना रात 10:48 बजे 5,156.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, कल के मुकाबले सोने में 147.20 डॉलर की गिरावट है। यह 2.78% प्रतिशत की गिरावट आई है। आज कॉमेक्स पर सोना 5,415.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला था। वहीं, आज सोने ने 5,586.20 डॉलर का हाई का रिकॉर्ड बनाया है। अभी रात को सोना गिरकर 5,097.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोना एक दिन पहले 5,303.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
चांदी में गिरावट की ये है बड़ी वजह –
चांदी (Chandi Ka Bhav) में गिरावट का बड़ा कारण मुनाफा वसूली रहा है। चांदी की कीमत एकदम से चार लाख 20000 को पार कर गई थी जिसके बाद निवेश को की ओर से मुनाफा वसूली शुरू कर दी गई। बड़े स्तर पर मुनाफा वसूली होने के कारण चांदी की कीमतों (Silver Price 2026) में बड़ी गिरावट आनी शुरू हो गई, जिसके बाद निवेशकों की ओर से रेट गिरते देखकर चांदी में बिकवाली शुरू कर दी गई।
इस वजह से गिरा सोना –
सोने की कीमतों में गिरावट चांदी के तुरंत बाद आई है। सोने और चांदी में अचानक बिकवाली के चलते गिरावट का अनुमान है। सोना चांदी निवेशकों की ओर से बेचना शुरू कर दिया गया। मुनाफा वसुलने के चलते बड़े स्तर पर बिकवाली होना सोने में गिरावट का प्रमुख कारण हो सकता है।
कॉमेक्स पर भी चांदी की कीमतें धड़ाम –
चांदी की कीमतों में कॉमेक्स पर भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी के दाम (Silver Rate Today) 121 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 110 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। चांदी की गिरावट कल के मुकाबले 3.404 है। आज कल के मुकाबले 3.00% की गिरावट दर्ज की गई है।
