Silver latest price : सोने और चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही थी। सोने और चांदी की कीमत इन दोनों हाई लेवल के आंकड़े को पार कर रही है। लेकिन अभी चांदी की कीमतों को लेकर जारी हुए अपडेट ने हर किसी को चौंका दिया है। चांदी की कीमत एक ही झटके में 65000 रूपये नीचे आ गई है।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ रखी है। सोने और चांदी की बढ़ रही इन कीमतों को देख हर कोई इन्हें खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है। सोने के मुताबिक चांदी इन दिनों काफी ज्यादा रिटर्न दे रही है। आज सुबह भी चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला था लेकिन अब आधी रात के समय चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) ने हर किसी को चौंका दिया है
निवेशकों को लगा झटका
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव (Silver latest price) में बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ रखी है। सोने और चांदी की बढ़ रही इन कीमतों को देख हर कोई इन्हें खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है। सोने के मुताबिक चांदी इन दिनों काफी ज्यादा रिटर्न दे रही है। आज सुबह भी चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला था लेकिन अब आधी रात के समय चांदी की कीमतों ने हर किसी को चौंका दिया है।
आज 30 जनवरी रात 9:00 बजे के करीब चांदी की कीमतों ने निवेशकों (Invest In Silver) के पसीने छूटा दिए हैं। चांदी की कीमतों को लेकर जारी हुए इस अपडेट में हर किसी के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। चलिए जानते हैं क्या चांदी क्या चांदी एक बार फिर अपने पुराने रेट पर आ जाएगी।
दिन में 30 हजार से ज्यादा बढ़ गए थे दाम
चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट आने से पहले दाम एकदम बहुत तेजी से बढ़े थे। चांदी की कीमत कुछ ही घंटों के अंदर 30 हजार से ज्यादा बढ़ गई थी। चांदी के दाम 4 लाख 20 हजार को पार कर गए थे। उसके बाद अचानक आंधी की तरह चांदी जमीन पर जा गिरी। निवेशकों के लिए चांदी में इतनी बड़ी गिरावट एक झटका है।
एक झटके में चांदी 65 हजार नीचे गिरी
चांदी की कीमतों में एक झटके में बड़ा उलटफेर हो गया है। निवेशकों की सांस इस गिरावट ने अटका दी है। चांदी आज रात 8 बजे के करीब अपने हाई स्तर पर चली गई थी। चांदी की कीमत 4 लाख 20 हजार 48 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। परंतु, अचानक से एमसीएक्स पर चांदी का गियर शिफ्ट हो गया। शाम 9 बजे के करीब चांदी 65 हजार गिरकर 355001 के नीचले स्तर पर आ गई। चांदी इस गिरावट के बाद अब थोड़ी संभलकर 390044 पर आ गई , उसके बाद फिर चांदी 364246 पर जा गिरी और 21 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 399000 रुपये प्रति किलो था। कल चांदी 385366 रुपये पर बंद हुई थी।
मुनाफा वसूली के कारण आई गिरावट
चांदी में गिरावट का बड़ा कारण मुनाफा वसूली रहा है। चांदी की कीमत एकदम से चार लाख 20000 को पार कर गई थी जिसके बाद निवेश को की ओर से मुनाफा वसूली शुरू कर दी गई। बड़े स्तर पर मुनाफा वसूली होने के कारण चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आनी शुरू हो गई, जिसके बाद निवेशकों की ओर से रेट गिरते देखकर चांदी में बिकवाली शुरू कर दी गई।
कॉमेक्स पर भी बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में कॉमेक्स पर भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी के दाम 121 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 110 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। चांदी की गिरावट कल के मुकाबले 3.404 है। आज कल के मुकाबले 3.00% की गिरावट दर्ज की गई है।
