Weather Update : देशभर में मौसम ने अचानक करवट बदली है। उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और ठंड का असर बढ़ गया है। हाल ही में मौसम विभाग (Mausam Upate) ने अगले 36 घंटे में दिल्ली से कश्मीर तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में बारिश वाला मौसम बना हुआ है। इससे तापमान में गिरावट हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने (Kal ka Mausam) 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी तीनों दिनों के लिए आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है और ठंड बढ़ रही है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली में चलेगी सर्द हवाएं –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में बारिश के बाद बुधवार को धूप खिली रही। इस वजह से राजधानी में मौसम ठंडा रहा। वहीं आज भी दिल्ली नोएडा में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं कल आसमान में बादल छाने की भी संभावना है।
यूपी -बिहार में बदलेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) से बिहार तक एक बार फिर से मौसम बदला है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली,पीलीभीत, बहराइच,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज में भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे की वजह से दोनों ही राज्यों के तापमान में भी कमी आ सकती है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
देश के प्रमुख शहरों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 08°C रहने का अनुमान है, मुंबई 29°C से 23°C, कोलकाता 28°C से 19°C, चेन्नई 28°C से 23°C, लखनऊ 21°C से 11°C, पटना 23°C से 13°C, रांची 24°C से 11°C, भोपाल21°C से 10°C, जयपुर19°C से 10°C, शिमला 14°C से 02°C, नैनीताल में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 08°C रह सकता है।
1 फरवरी तक होगी बारिश –
पहाड़ों पर काफी दिनों से बारिश और बर्फभारी हो रही है और दिन में भी भयंकर ठंड पड़ रही है। हालांकि, आज उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 1 फरवरी से फिर से उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से तापमान गिरा है।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आज यहां सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर 1 फरवरी से फिर से मौसम बदलने वाला है।
जम्मू-कश्मीर में होगी बर्फबारी
आज जम्मू कश्मीर में मौसम (Jammu and Kashmir weather) साफ रहेगा। ठंड की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन आज और कल यहां मौसम साफ रहने वाला है। वहीं 31 जनवरी से जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में बरसेंगे बादल –
आज राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 31 जनवरी से राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। चुरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर में कल 31 जनवरी से जमकर बादल बरसेंगे।
