8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर सैलरी बूस्ट से रफ्तार मिलने वाली है। कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में केंद्रीय सरकार के 1.12 करोड़ कर्मचारी के लिए सैलरी हाइक से जुड़ी बड़ी खबर आई है, जिसके तहत कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) में 30% तक उछाल आ सकता है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में –
सरकार हर दस साल में नया पे कमीशन लागू करती है और केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग जल्द लागू किया जा सकता है। नया पे कमीशन लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) के तहत कितना फिटमेंट फैक्टर हो सकता है और कितनी सैलरी में बढ़ौतरी हो सकती है।
कैसे कर्मियों के लिए राहतभरा होगा 8वां पे कमीशन
8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सैलरी बढ़ौतरी नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की परचेजिंग पावर और बाजार की मांग को नई एनर्जी देने वाला कदम साबित हो सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार अगर प्रस्तावित सिफारिशें लागू होती हैं तो इससे कर्मचारियों की इनकम (employees’ income), सेविंग और कंज्यूमर खर्च पर साफ दिखाई दे सकता है।
दोबारा तय होगी बेसिक सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से तकरीबन 1.12 करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ मिल सकता है और यह नया आयोग 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की जगह लेने वाला है। अभी प्रस्तावित बदलावों में बेसिक सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को दोबारा से तय किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस संशोधन का असर इतना बड़ा होगा कि कुल सरकारी खर्च के लगभग 15.5 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करे।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
इससे पहले 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों की सैलरी में अलाउंस को छोड़कर सिर्फ 14 प्रतिशत की सैलरी बढ़ौतरी हुई थी। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, लेकिन कमीशन लागू होते समय महंगाई भत्ता (dearness allowance) जीरो किए जाने से बढ़ोतरी सीमित रह गई। रिपोर्ट के अनुसार आठवें वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है, जो देखा जाए तो पिछले रिवीजन से कहीं ज्यादा होगी।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
रिपोर्ट के अनुसार सरकार कई ऑप्संश पर विचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) में फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर हम आपको समझाते हैं कि जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की मौजुदा बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 50,000 रुपये है और 2025 के आखिर तक DA बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ौतरी 14 प्रतिशत मानी जा रही है।
