Employees News : केंद्रीय कर्मचारी ताक लगाए जनवरी डीए बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। इस बार जनवरी 2026 में कर्मचारियों के डीए में बंपर बढ़ौतरी के आसार है। डीए में बढ़ौतरी से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी (Salary of employees and pensioners) में तगड़ा उछाल आएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि डीए में कितनी बढ़ौतरी हो सकती है।
कर्मचारियों की निगाहें अभी डीए बढ़ोतरी के ऐलान पर टिकी हुई है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के मुताबिक जनवरी का डीए संशोधन कर्मचारियो के लिए वित्तीय तौर पर राहतभरा हो सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि जनवरी में कर्मचारियों के डीए में कितना इजाफा होगा और इससे कर्मचारियो की सैलरी पर क्या असर पड़ेगा।
जारी हुए दिसंबर का AICPI-IW डेटा
महंगाई भत्ते (DA Hik In January) में बढ़ौतरी ठोस आंकड़ों के आधार पर की जाती है। इसके लिए जरूरी पैमाना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) होता है। मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index for the month of December) 148.2 अंक पर स्थिर रहा है। नवंबर 2025 में भी यह आंकड़ा इसी स्तर पर बना हुआ था, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचकांक में स्थिरता का अर्थ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी रूकना नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि इन आंकड़ों के आधार पर सरकार डीए में बढ़ौतरी करती है, जो कर्मचारियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
कितना बढ़ जाएगा कर्मियों का डीए
मौजूदा आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यही लग रहा है कि केंद्र सरकार इस बार जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance in January 2026) में 5 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58 प्रतिशतर से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि AICPI-IW Index का 148.2 पर रहना एक पॉजिटव हिंट है, जिसका मतलब है कि महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। यानी अब कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की दर से डीए मिल सकता है।
जानिए कब लागू होंगी नई दरें
केंद्र सरकार हर छह महीने में डीए (DA Hike Updates) में संशोधन करती है। एक बार जनवरी ओर दूसरी बार जुलाई में डीए में बढ़ौतरी होती है। आखिरी बार सरकार ने जुलाई 2025 में डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया था। अब जनवरी से लागू होने वाले डीए की नई बढ़ौतरी (New DA hike) के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा। अब उम्मीद है कि जल्द ही डीए बढ़ौतरी का ऐलान किया जा सकता है।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
डीए को केलकुलेट (Calculate DA) करने का एक निर्धारित फॉर्मूला है, जो औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर पूरी तरह बेसड होता है। पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW का आकलन करके ही डीए का प्रतिशत निकलता है और यह डाटा ही तय करता है कि सरकारी कोष से कर्मचारियों को राहत के तौर पर कितनी राशि दी जाएगी।
डीए को केलकुलेट करने का एक आसान फॉर्मूला (DA Calculation Formula) है। DA (प्रतिशत) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (प्रतिशत)
