Weather Update – दिल्ली और हरियाणा में अगले सात दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 7 फरवरी के बीच तीन पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होंगे, जिससे इन इलाकों में बारिश और हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है…ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कब-कब बारिश होगी-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश (Rain in Delhi-NCR) जारी है। हल्की हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि 1 से 7 फरवरी के बीच तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall in Himalayan states) और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना है।
पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक सक्रिय रहेंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से प्रभाव डालना शुरू करेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के बाद एनसीआर में ठिठुरन बढ़ गई है।
पहले जताई थी तीन दिन लगातार बारिश-
इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन (Meteorological Department has revised its forecast) किया है। पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब केवल रविवार तक ही बारिश की संभावना है। वहीं, जनवरी 2026 बीते साल की तुलना में अधिक ठंडा रहा। औसतन अधिकतम तापमान 20.1°C और न्यूनतम 6.8°C दर्ज किया गया, जबकि साल 2025 में यह क्रमशः 21.1°C और 8.5°C था।
दिन में गर्मी, शाम को सर्दी का असर-
शनिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के बीच हुई, जिससे दृश्यता काफी कम रही। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन (delhi cold wave alert) बढ़ा दी। दिन में सूर्य की किरणों ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम को फिर से तेज ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी, जिससे लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
ऐसा रहा तापमान-
मौसम विभाग के अनुसार (IMD Weather Forecast), इस दौरान अधिकतम तापमान 21.5°C और न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता (Maximum humidity in Delhi) 100% और न्यूनतम आर्द्रता 68% रही। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 7.7°C, आया नगर में 6.6°C, लोधी रोड में 7.1°C और पालम में 8.1°C दर्ज किया गया।
तापमान का अपडेट-
मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Delhi) 10-12°C के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 2 फरवरी को यह 11-13°C, 3 फरवरी को 10-12°C और 4 फरवरी को 8-10°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7-9°C तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 4 से 6 फरवरी तक 5-10 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलेंगी।
