New luxury township : उत्तर प्रदेश वासियों को समय-समय पर सरकार की तरफ से नई-नई सौगात प्रदान की जा रही है। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक नई लग्जरी टाउनशिप बसने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 52 हेक्टेयर जमीन में नई ड्रीम सिटी बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से काफी अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में नई टाउनशिप बसाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप में जो लोग प्लाट खरीदना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपको बता दे कि इस नई टाउनशिप में जल्द ही प्लांट बुकिंग के ऑनलाइन गेट को खोल दिया जाएगा।
प्राधिकरण फरवरी के दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इससे आवेदन प्रक्रिया न केवल पारदर्शी और आसान होगी, बल्कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
रेरा पंजीकरण अंतिम चरण में
नई टाउनशिप का रेरा (RERA) पंजीकरण अब लास्ट चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के पहले हफ्ते में यह प्रोसेस पूरी कर लिया जाएगा। रेरा में पंजीकरण होने के बाद निवेशकों को परियोजना की वैधानिक सुरक्षा मिलेगी और वे बिना किसी चिंता के प्लॉट खरीद सकेंगे।
यहां विकसित होगी नई टाउनशिप
यह नई टाउनशिप (New Township) चुन्हेटी गाड़ा गांव के पास विकास प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा बनाई जाएगी। यह लगभग 52.9751 हेक्टेयर क्षेत्र में बसाई जाएगी। यह नई टाउनशिप तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगी और शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विकसित की जा रही है।
तकरीबन 200 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस नई टाउनशिप के विकास (Development of new townships) में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस राशि में जमीन की खरीद, आंतरिक सड़कों का निर्माण, सीवरेज सिस्टम, बिजली, पानी की आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। नई टाउनशिप बनाने में प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर आवासीय और व्यावसायिक विकल्प उपलब्ध कराना है।
इतनी होगी प्लॉटो की कीमत
प्राधिकरण की तरफ से आवासीय प्लॉट की कीमत (Residential plot price) लगभग 29 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय की है। यह दर शहर के विकास और आने वाले समय की संभावनाओं को देखते हुए तय की गई है, ताकि आम लोगों को भी इसमें निवेश का अवसर मिल सके।
