DA Hike Update : सरकारी कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सातवें वेतन आयोग को 10 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। इस बीच कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इसे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल (Basic Salary Hike) आएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से –
बढ़ती महंगाई से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने के लिए सरकार महंगाई भत्ता/महंगाई राहत देती है। इन दोनों भत्तों में साल में दो बार यानी 6 महीना के अंतराल पर बढ़ोतरी की जाती है। फिलहाल देश के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत DA/DR का लाभ मिल रहा है।
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स काफी समय से जनवरी 2026 में मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक–औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) का दिसंबर माह का आंकड़ा जारी हो गया है।
डीए में बढ़ौतरी का ऐलान –
श्रम ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशन बगियां के लिए महंगाई भत्ता (dearness allowance) 58 फ़ीसदी से बढ़कर 60 फ़ीसदी कर दिया गया है यानी इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 1 हजार रुपये की बढ़ौतरी होगी। बता दें कि यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर तय की जाएगी। हालांकि, सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 से समाप्त हो गया है और आठवें वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
जब तक नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू नहीं होता है। सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत दिए में बढ़ोतरी का लाभ मिलता रहेगा। जब नया वेतन आयोग लागू होगा। तब बेसिक सैलरी के साथ मर्ज किया जाएगा और इसे रिसेट कर जीरो (DA Zero) से शुरू किया जाएगा।
क्या कहते हैं नवंबर के आंकड़े
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) जारी कर दिया है, जो 148.2 पर पहुंच गया है। यही इंडेक्स हर छह महीने में DA और DR तय करने का आधार होता है। नवंबर के आंकड़ों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
नवंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर 12 महीने का औसत इंडेक्स 59.93% के करीब पहुंच गया था, जो 60% की अगली सीमा से बस थोड़ा सा नीचे है। ऐसे में अब दिसंबर 2025 के इंडेक्स सामान्य स्तर पर होने के चलते माना जा रहा है कि DA 60% के पार चला जाएगा। चूंकि सरकार DA हमेशा पूरे अंकों में घोषित करती है, इसलिए कर्मचारियों को कम से कम 2% की बढ़ोतरी मिलने की पूरी संभावना है। यानी मौजूदा 58% DA बढ़कर जनवरी 2026 से 60% हो सकता है।
कर्मचारियों को मिलेगा एरियर –
ध्यान देने वाली बात यह है कि 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है और 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना गया है। इसके बावजूद नई सिफारिशें लागू होने तक DA और DR में बढ़ोतरी पुरानी व्यवस्था के तहत ही जारी रहेगी। सरकार ने पिछली बार जुलाई 2025 में DA को 54% से बढ़ाकर 58% किया था। जनवरी 2026 से लागू होने वाली नई दर की आधिकारिक घोषणा मार्च या अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है और तब कर्मचारियों व पेंशनर्स को एरियर (Arrear) भी दिया जाएगा।
