Fixed Deposit Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई भविष्य के लिए पैसा जोड़ना चाहता है। इसके लिए बाजार में अनेकों निवेश विकल्प मौजूद हैं। लेकिन जोखिम न उठाते हुए लोग सेफ ऐसेट के तौर पर सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश करते हैं। ज्यादातर लोग सेफ ऐसेट सोने व चांदी को मानते हैं। लेकिन दोनों कीमती धातुओं के रेट जिस तरह से एक झटके में गिरे हैं हर कोई इनसे दूरी बना रहा है। ऐसे में अगर आप पैसे निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस समय एफडी पर कुछ बैंक शानदार ब्याज दे रहे हैं। आईये जानते हैं –
जब भी सुरक्षित निवेश की बात आती है तो भारतीय लोग एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट को चुनते हैं। एफडी निवेश के मामले में सेफ विकल्प है। आज देश के कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज पेश कर रहे हैं। एफडी (FD Rate) में आप 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। बैंकों द्वारा अलग-अलग टेन्योर पर अलग अलग ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा, बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज प्रदान करते हैं।
बैंक डूबने के बाद भी मिलता है पैसा –
एफडी (Fixed Deposit) में गारंटीड ब्याज मिलता है और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। बाई चांस अगर कोई बैंक डूब जाता है तो 5 लाख रुपये तक का कवर बीमा होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने पांच लाख रुपये की FD करवाई है और बैंक दिवालिया हो गया है तो ऐसी स्थिति में पैसे बर्बाद नहीं होते बल्कि बैंक वापस करता है।
FD करवाने की सोच रहे हैं तो जान लें ये बात –
अगर आप FD में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि इस समय कौन से बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा हैं। दरअसल, RBI द्वारा रेपो रेट (repo rate) में कटौती करने के बाद बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों (FD Interest Rate) को चेंज कर देते हैं। ऐसे में एफडी करवाने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बहुत जरूरी है। इससे आपको मुनाफा होता है। इस समय देश के कई प्राईवेट बैंक सामान्य ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को अच्छा ब्याज प्रदान कर रहे हैं। चलिए जानते हैं –
IndusInd Bank एफडी ब्याज दर –
इस समय IndusInd Bank FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले प्राइवेट बैंकों में सबसे आगे है। यह बैंक सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। यह दर 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम की FD पर मिलती है। वहीं, सामान्य निवेशकों के लिए इस अवधि की एफडी पर 7.00% ब्याज दिया जा रहा है।
Kotak Mahindra Bank एफडी दर –
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Kotak Mahindra Bank है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज की पेशकश कर रहा है, लेकिन इसके लिए FD की अवधि 23 महीने होनी चाहिए। वहीं, सामान्य निवेशकों को इसी FD पर 6.70% ब्याज दे रहा है। लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ICICI Bank एफडी ब्याज दर –
इन दोनों बैंकों के अलावा, ICICI Bank भी अपने ग्राहकों को एफडी पर अच्छा-खास ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 7.10% तक ब्याज दे रहा है। यह ब्याज 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर मिलता है। आम ग्राहकों को इसी अवधि पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है. खास बात यह है कि 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर भी इसी तरह का रिटर्न मिल सकता है।
Axis Bank और HDFC Bank की ब्याज दर –
Axis Bank और HDFC Bank 15 महीने से 18 महीने से कम की FD पर आम ग्राहकों को अधिकतम 6.45% ब्याज दे रहे हैं। Axis Bank में यह दर मिलती है, जबकि HDFC Bank में 18 महीने से 21 महीने से कम की FD पर भी यही रेट लागू है। ये दोनों बैंक ग्राहकों को एक समान ब्याद दे रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए Axis Bank 0.75% ज्यादा ब्याज दे रहा है, जिससे कुल ब्याज 7.20% हो जाता है। वहीं, HDFC Bank वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 6.95% तक ब्याज देता है।
