Weather Alert Haryana : हरियाणा में फरवरी महीने की शुरुआत सामान्य मौसम के साथ हुई है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं, दिन में तापमान सामान्य रहता है। राज्य में सबसे सबसे अधिक तापमान भिवानी में दर्ज किया गया है। भिवानी का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे ज्यादा ठंड सिरसा में देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ जिलों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है और रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
धूप दिला रही ठंड से राहत
फरवरी महीने के शुरू होते ही हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। फिलहाल पूरी तरह से ठंड नहीं गई है, लेकिन दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, सुबह और रात के समय हल्की-हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन के समय धूप से भी लोगों को ठंड से राहत मिली है। राज्य का मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है।
जहां न तो ज्यादा ठंड और न ही ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में दर्द किया गया है। भिवानी में तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है और राज्य के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
सिरसा रहा सबसे ठंडा इलाका
वहीं, राज्य का सबसे ठंडा इलाका सिरसा का रहा है। सिरसा का तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सिरसा में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंड महसूस करने को मिली है।बाकी शहरों की बात की जाए तो चंडीगढ़ में तापमान 21.7 डिग्री, अंबाला में 22 डिग्री, रोहतक में 21.6 डिग्री, नारनौल में 21.2 डिग्री, फरीदाबाद में 21.4 डिग्री, गुरुग्राम में 22 डिग्री, वहीं, करनाल पानीपत और सोनीपत में तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच बना रहा है। राज्य के हिसार जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
इन जिलों में देखने को मिली बारिश
राज्य में बारिश की बात की जाए तो ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा ही रहा है। करनाल के उचाना, यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज और रोहतक में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। बाकी राज्य में कहीं कोई बारिश नहीं हुई है।
जाने कब हो सकती है बारिश
हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने कहा है कि आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है, जिसके कारण राज्य के कई इलाकों में हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।
आज और कल उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 4 फरवरी के बाद राज्य का मौसम फिर से सर्द हो जाएगा। राज्य में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकते है।
