Mausam Update : देशभर में मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश वाला मौसम बना हुआ है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने तापमान को कम कर दिया है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने हाल ही में 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं कल कहां-कहां होगी बारिश –
जनवरी का महीना खत्म हो गया है लेकिन ठंड अभी कम नहीं होने वाली है। इस महीने में भी सर्दी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। IMD ने 7 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, पहाड़ी राज्य में रहने वाले लोगों को और सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
इन 7 राज्यों में होगी बरसात –
मौसम विभाग के अनुसार देश के 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana Ka Mausam), उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ भारी बारिश होगी। 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी जोरदार बरसात हो सकती है।
उत्तर भारत के 23 जिलों में चलेगी सर्द हवाएं –
IMD ने उत्तर भारत के 23 जिलों में सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में सर्द हवा चलने की की चेतावनी जारी की गई है उनमें यूपी के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ (Lucknow Weather), रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी सुबह में ठंड हवा चलेगी। इसके साथ ही पंजाब (Punjab Mausam) के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना शामिल हैं।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
3 फरवरी को दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में मौसम में बदलने वाला है। कल सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी –
उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में कल यानी 3 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया शामिल हैं। इसके अलावा जिन जिलों में घने कोहरे नजर आएगा। उनमें कानपुर, लखनऊ (Lucknow Mausam Update), अयोध्या, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जिले शामिल हैं। लोगों को वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम –
मंगलवार यानी कल राजस्थान में मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, राजस्थान के कुछ जिलों में 2 फरवरी को बरसात हो सकती है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और बारन जिले शामिल हैं। वहीं, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर और दौसा जिले शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
MP में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने कल यानी 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी के लिए फिर से बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें भिंड, गुना, विदिशा, सतना, पन्ना, सागर, राजगढ़, अशोकनगर, दमोह और रीवा जिले शामिल हैं। वहीं, कल भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में छाएगा घना कोहरा –
कल यानी 3 फरवरी को बिहार (Bihar weather) में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। वहीं, पटना और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कल पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल से शुरू होगी बारिश –
उत्तराखंड में कल यानी मंगलवार को मौसम (Uttarakhand Weather) बदलेगा। IMD ने यहां जोरदार बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। इस बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, कल नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
