MCX Gold Silver Rate :सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला अब खत्म होता नजर आ रहा है। सोना और चांदी का गजब का कमबैक देखने को मिला है। सोने की कीमतों में 4 हजार रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दाम एक ही झटके में 20 हजार रुपये बढ़ गए हैं। चलिए जानते हैं ताजा भाव-
आम आदमी की पहुंच में आते-आते सोना और चांदी एक बार फिर से लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं। एमसीएक्स बाजार में जहां निवेशकों को सोने ने राहत दी है, वहीं विवाह शादियों में सस्ता सोना खरीदने की चाह रखने वालों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोने और चांदी के दामों में मंगलवार को तगड़ा कमबैक देखने को मिला है।
क्या हो गई सोने की कीमत
एमसीएक्स (MCX Gold Price Today) पर सोने में 4 हजार से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना फिर से अपनी नई ऊंचाई की ओर जाता दिख रहा है। सुबह साढ़े 9 बजे सोने की कीमत 1,48,799 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। करीब साढ़े चार हजार रुपये की तेजी के साथ बाजार हरे निशान पर चल रहा है।
सोने के दामों (3 Feb MCX Gold rate) में कल के मुकाबले 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी है। कल 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, आज की सोने की ओपनिंग 1,48,000 पर हुई है। सोने का आज का हाई रेट 1,49,485 रुपये प्रति दस ग्राम तो लोवर रेट 1,47,215 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
कॉमेक्स पर सोने की कीमत
कॉमेक्स (Comex Gold Price) पर भारतीय समय 9:34 सुबह के अनुसार दाम 4,811.30 डॉलर प्रति औंस पहुंच गए है। पिछले बंद के मुकाबले सोने में 158.70 डॉलर प्रति औंस की वृद्धि हुई है। सोने में +3.41% का इजाफा हुआ है। सोने का बाजार आज 4,691 डॉलर पर खुला था, जिसमें अब तक अधिकत कीमत 4,882 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं, सोने की न्यूनतम कीमत 4,690.20 डॉलर प्रति औंस रही है। कल बाजार 4,652.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
एमसीएक्स पर चांदी की चमक बढ़ी
एमसीएक्स पर चांदी (Silver Rate MCX Live) का तगड़ा कमबैक हुआ है। एक ही झटके में चांदी करीब 20 हजार रुपये बढ़ चुकी है। चांदी की कीमत 9:35 बजे 255900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखी गई है। चांदी आज 2,45,711 रुपये प्रति किलो (3 Feb MCX Silver Rate) पर खुली, जबकि कल 2,36,261 पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी का हाई प्वाइंट 2,57,480 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। आज का न्यूनतम भाव 2,45,711 रुपये प्रति किलो रहा है।
कॉमेक्स पर भी चांदी में हरियाली
कॉमेक्स पर भी चांदी (Comex Silver Price) में हरियाली देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 83.385 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, इसमें 6.376 डॉलर प्रति औंस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी में 8.28% की तगड़ी बढ़ौतरी है। आज चांदी 79.22 डॉलर पर खुली और दिन का 85.72 डॉलर प्रति औंस का हाई बनाया। वहीं, दिन की न्यूनतम कीमत 79.01 डॉलर रही। वहीं, कल चांदी 77.009 पर बंद हुई थी।
