Haryana Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। जनवरी का महीना खत्म हो गया है लेकिन सर्दी कम नहीं हुई है। बीते दिनों कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इससे अगले कई दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश होगी चलिए जानते हैं 9 फरवरी तक मौसम कैसा रहेगा।
जनवरी के महीने में खूब ठंड पड़ी है और अब फरवरी में बारिश का सिलासिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने फरवरी में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे उत्तर भारत के अलग अलग राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। हरियाणा का मौसम बदलने लगा है। ठंड अभी गई नहीं, लेकिन दिन के समय तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंड अब भी महसूस हो रही है।
लेकिन दिन की धूप लोगों को सर्दी से राहत दे रही है। फिलहाल ठंड ज्यादा परेशान नहीं कर रही है, और न ही अधिक गर्मी है। मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं आज मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय ज्यादातर जिलों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई।
बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट –
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार 1 फरवरी को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई और कोहरे का मौसम फिर से बन गया। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जाएगी। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान (Haryana Temperature) में हल्की गिरावट आई है। हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे कम तापमान रहा है, जहां पर 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज हरियाणा में सुबह का तापमान 10°C है। सुबह के समय अंबाला जिले का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव –
मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं हल्की ठंड और नमी का असर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। IMD के अनुसार, बुधवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है। कल से कोहरे की तीव्रता में कमी आने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
9 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, 3 फरवरी को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कल 4 फरवरी से मौसम फिर खुश्क होगा, लेकिन सर्द हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
IMD के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत में इसका असर दिखेगा, जिससे सप्ताह के अंत में हल्की बारिश होगी। इसका असर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा (Haryana Weather), पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 6 से 7 फरवरी को मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पूरे सप्ताह बारिश की तीव्र गतिविधि कम रहने की उम्मीद है, लेकिन हल्की-मध्यम बारिश संभव है। वही 8-9 फरवरी को हल्की सी बूंदाबांदी की संभावना है, खासकर 9 फरवरी को बादलों के साथ कुछ बारिश की देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
AQI में बड़ा बदलाव –
हरियाणा में मौसम परिवर्तन के साथ-साथ AQI लेवल भी लगातार बदलता जा रहा हैं, क्योंकि aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 243 के आसपास सुबह के समय दर्ज किया गया है, जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह AQI लेवल 249 देखने को मिला है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 244 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय AQI लेवल 201 दर्ज किया गया हैं।
