8th Pay Commission Update : सरकारी कर्मचारी नए वेतन अयोग के लागू होने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसी बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार नए वेतन आयोग के आने पर फिटमेंट फैक्टर में बड़ा बदलाव होने वाला है जिससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी तेजी आएगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। जब नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाता है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इसलिए सरकार नए वेतन आयोग (New Pay Commission) का गठन करती है। अब तक भारत में सात वेतन आयोग गठित किए जा चुके हैं। आखिरी बार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2016 में लागू हुई थी जिसे 31 दिसंबर 2025 को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रह हैं। फिटमेंट फैक्टर कितना रखा जाएगा और सैलरी (Salary Hike) में कितनी बढ़ौतरी होगी और 8वां वेतन आयोग कब तक लागू होगा। अगर वेतन आयोग को लागू होने में देरी होती है तो एरियर मिलेगा या नहीं? ऐसे कई सवाल हैं जिनके कर्मचारी सवाल चाहते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
कम से कम इतना रखा जा सकता है फिटमेंट फैक्टर –
कर्मचारी यूनियनों के बीच इन दिनों फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) में कम से कम ‘1.60 फिटमेंट फैक्टर’ रखने की बात हो रही है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खास इजाफा होगा। दरअसल, सैलरी हाइक के लिए फिटमेंट फैक्टर सबसे जरूरी होता है। इसके जरिए पुरानी बेसिक सैलरी को एक खास नंबर से गुणा किया जाता है ताकि नई सैलरी तय की जा सके।
सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) एक ऐसा मल्टीप्लायर नंबर है जिससे आपकी पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी बनाई जाती है जो आज बढ़ती महंगाई के दौर में कर्मचारियों के लिए उचित होती है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था यानी अगर किसी की बेसिक सैलरी ₹7,000 रुपये प्रति महीना थी, तो उसे 2.57 से गुणा कर 18,000 रुपये प्रति महीना कर दिया गया। इस समय यह सैलरी कर्मचारियों को मिल रही है।
अगर 1.60 का न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) आधार माना जाता है, तो भी सैलरी में बढ़ोतरी तय है। लेकिन यदि सरकार 7वें वेतन आयोग की तरह इसे 2.57 या उससे अधिक रखती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) 18,000 से बढ़कर 34,000 से 51,000 के बीच हो सकती है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का सीधा फायदा पेंशनर्स को भी मिलता है उनकी मूल पेंशन को भी इसी फैक्टर से गुणा किया जाएगा, जिससे मासिक पेंशन में भारी इजाफा होगा।
60% पहुंचा DA –
दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों (CPI-IW) सामने आ चुके हैं, जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 2% की बढ़ोतरी तय हो गई है। इसके साथ ही अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। नियम के हिसाब से, यदि आपकी बेसिक सैलरी 100 रुपये है और उस पर 60 रुपये महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल रहा है, तो आपकी कुल वैल्यू 160 हो जाती है। यही वजह है कि जानकार कह रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर 1.60 से कम तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि यह महंगाई के हिसाब से आपका हक बन चुका है।
कर्मचारी यूनियन की मांग –
वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में समय लगता है। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) भले ही माना जा रहा हो, लेकिन इसे पूरी तरह लागू होने में करीब 2 साल लग सकता है। इस बीच DA की 4 और किस्तें बढ़ेंगी, जिससे यह आंकड़ा 80% से 90% तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में फिटमेंट फैक्टर 1.9 या 2 के करीब तय किया जा सकता है। हालांकि, कर्मचारी यूनियन 2.86 से 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, ताकि सैलरी में सम्मानजनक बढ़ोतरी हो सके।
फिटमेंट फैक्टर कब आएगा अंतिम फैसला?
फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इसका आखिरी फैसला सरकार अपनी आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की मांग को देखकर ही करेगी। हालांकि 1.60 का आंकड़ा अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि इसे 2.86 से फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) ऊपर रखा जाए। फिलहाल यह फैसला सरकार के हाथ में है और मार्च 2026 तक कैबिनेट की बैठक में इस पर बड़ा अपडेट आ सकता है।
