DA Hike Latest Update : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी कन्फर्म हो गई है। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होना भी तय हो गया है। कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा, इसको लेकर भी कैलकुलेशन सामने आ गया है।
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के समय में कर्मचारियों की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ते के माध्यम से ही आता है। दस साल से बढ़ रही महंगाई के साथ बेसिक सैलरी के आधार पर यह महंगाई भत्ता बढ़ रहा है। अब पुराने वेतन आयोग के 10 साल गुजर जाने के बाद फिर से महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाएगा।
जारी हुअए महत्वपूर्ण आंकड़े
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के लिए ऑल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े बहुत अहम है। अब दिसंबर महीने के बचे हुए आंकड़े भी जारी हो गए हैं। इन आंकड़ों ने एक बाद स्पष्ट कर दी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में इजाफा निश्चित रूप से किया जाएगा। इसका भी कैलकुलेशन आया है कि इजाफा कितना होगा।
इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
दिसंबर 2025 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी हो गए हैं। ऐसे में महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत इजाफे का अनुमान है। महंगाई भत्ता व महंगाई राहत दो प्रतिशत बढ़ने पर यह आंकड़ा 58 से 60 प्रतिशत हो जाएगा।
कब किया जा सकता है एलान
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी भले ही लगभग कन्फर्म हो गई हो, परंतु इसका एलान अभी रूक कर किया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान सरकार की तरफ से होली से पहले मार्च 2026 में किया जा सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को लेकर लेबर ब्यूरो के मुताबिक दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स 148.2 पर स्थिर दर्ज किया गया है। नवंबर में भी ये इतना ही था। ऐसे में 12 महीने का औसत AICPI-IW आंकड़ा 145.54 बन जाता है।
कितना बन रहा है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते की गणना की जाए तो यह 60.33 फीसदी बनता है। सरकार आमतौर पर इसे राउंड फिगर में घोषित करती है इसलिए DA को 60 प्रतिशत ही माना जाएगा। वहीं, यह 7वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले बेसिक वेतन पर लागू होगा। हालांकि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है, परंतु अब तक नया वेतन आयोग लागू न होने के कारण 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है। महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। हालांकि कर्मचारी महंगाई भत्त को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
कितनी बढ़ेगी सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी पूर्ण रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी है। इसी के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20 हजार रुपये प्रति महीना है तो उसका दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में 400 रुपये प्रति महीना का इजाफा होगा।
