Haryana Expressway : हरियाणा प्रदेश के लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए एक्सप्रेसवे तथा नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी जा रही है। अब फिर हरियाणा प्रदेश में दो एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट किए जाएंगे, जिससे लोगों को सफर में आसानी होगी। चलिए खबर में जानते है हरियाणा में शुरू होने वाले इस नए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।
हरियाणा सरकार का मानना है कि अगर क्षेत्र में परिवहन अच्छा होगा तो विकास के रफ्तार को नई दिशा मिलेगी। सरकार की तरफ से लगातार सड़कों का चौड़ीकरण तथा नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अब फिर हरियाणा में दो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। आपको बता दे की हरियाणा के रोहतक से सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में सफर करने वाले लोगों की परेशानियों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) को पत्र लिखा है।
मांग पर होगी सकारात्मक कार्रवाई
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों के सफर को आसान बनानें के लिए महम में NH-152डी को कलानौर, बेरी, झज्जर और बादली के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से जोड़ने के लिए एक कट रोड या स्लिप रोड बनाने की मांग की है। इस नए इससे लोगों को बिना रुकावट आने-जाने में सुविधा मिलेगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की गई मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दीपेंद्र हुड्डा ने अपने पत्र में कहा कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान के कई इलाकों और यूपी के सीमावर्ती जिलों से दिल्ली, गुरुग्राम और दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भारी जाम, लंबा रास्ता और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है।
द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) बन जाने के बाद भी NH-152डी से यूईआर-II की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है, इसलिए इस रास्ते का पूरा फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
कारोबार और माल ढुलाई को मिलेगा लाभ
NH-9 और रोहतक रोड जैसे रास्तों पर पहले ही बेहद ज्यादा ट्रैफिक है और अब वहां बोझ और बढ़ता जा रहा है। अगर यह कट रोड बन जाती है तो सफर के समय में बचत होगी। इसी के साथ ही यह हरियाणा, राजस्थान और यूपी को जोड़ने वाला एक अहम अंतरराज्यीय रास्ता बनेगा, जिससे कारोबार और माल ढुलाई को भी लाभ मिलेगा।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (MP Deepender Singh Hooda) की तरफ से बताया गया है कि रोहतक, बहादुरगढ़, झज्जर और आसपास के इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सफर में ज्यादा समय लग रहा है, गाड़ियों को नुकसान हो रहा है, ईंधन भी ज्यादा लग रहा है।
ये हालात आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं और इससे व्यापार-कारोबार व आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार (Central government) जल्द इसका अध्ययन कराएगी और बजट मंजूर करेगी, ताकि हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR News) के लाखों यात्रियों को राहत मिल सके।
