School Holiday : फरवरी का महीना कई मायनों में बेहद खास होता है। खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के बच्चो के लिए, क्योंकि परीक्षाएं नजदीक आ जाती हैं।। ऐसे में आपको बता दें कि 7 फरवरी को स्कूल कॉलेज (Schools and colleges Holdidays) बंद रहने वाले हैं। हालांकि इस दौरान सभी जगहों पर स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस महीने में कहां-कहां अवकाश रहने वाला है।
साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में पहले से ही कम दिन होते हैं और इन्हीं दिनों में बोर्ड परीक्षाएं होती है। अब ये महीना कई मायनों में खास है। बता दें कि इस साल फरवरी 2026 में भी कई राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और 7 फरवरी को स्कूल कॉलेज की छुट्टी (School Holiday ) रहने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि फरवरी महीने में 7 फरवरी को स्कूल और कॉलेज क्यों बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने लिया यह निर्णय
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से 7 फरवरी को पेड लिव (Paid Holiday on February 7) का ऐलान किया है। इस दौरान उद्योगों, निजी कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल है। पेड लिव देने का मकसद सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटिंग से दूर न रहें।
क्यों दिए गए छुट्टी के सरकारी आदेश
सरकारी आदेश में यह क्लियर किया गया है कि 18 साल या उससे ज्यादा आयु के सभी पंजीकृत मतदाताओं का वोट (School Holiday in Maharashtra) करना एक लोकतांत्रिक कर्तव्य है और वोटिंग वाले दिन कर्मचारियों को यह अधिकार यूज करने की सुविधा देना जरूरी है। आदेश में यह भी बताया गया है कि इससे पहले कानूनी प्रावधान होने के बाद भी कुछ संस्थानों ने छुट्टी नहीं दी, जिससे कई कर्मचारी मताधिकार का यूज नहीं कर सकें।
कब होगी वोटों की गणना
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra School Holidays) में 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गणना 9 फरवरी को होगी। सरकार ने निर्देश (Government Orders Maharashtra School Holidays)दिए हैं कि जिन कर्मचारियों का नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता लिस्ट में हैं, उन्हें वोटिंग के दिन पेड लिव दी जाए, चाहे फिर भले ही वह उस क्षेत्र से बाहर कार्य कर रहे हो।
किन जगहों पर लागू होंगे ये निर्देश
जान लें कि महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग ने जो ये निर्देश दिए हैं, वो सरकारी दफ्तरों के साथ ही निजी क्षेत्र के कई संस्थानों पर भी लागू होगा। सरकार के आदेश (government orders) के मुताबिक, 7 फरवरी को राज्य की सभी निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों, आईटी (IT) पार्क्स और बिजनेस यूनिट्स में छुट्टी देना जरूरी है। इसके अलावा रिटेल आउटलेट्स, शोरूम, होटल, शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट और थिएटर जैसे सभी कमर्शियल प्रतिष्ठानों को इस आदेश का पालन करना होगा।
क्यों लिया सरकार ने ये फैसला
सरकार ने आदेश में क्लियर किया है कि वोटिंग के अधिकार का यूज करने के लिए इन सभी इलाको में काम कर रहे कर्मचारियों को ‘पेड लीव’ की सुविधा (Paid leave facility) देना हर इंप्लोयर का जिम्मा है। स्थानीय निकाय चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया है। यह आदेश चुनावी क्षेत्र के वोटर कर्मचारियों पर भी लागूर होगा, फिर चाहे उनकी कंपनी चुनाव वाले इलाके से बाहर हो, तो भी इसका फायदा मिलेगा।
किन कारणों से बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
महाराष्ट्र में 7 फरवरी को जो चुनाव हो रहे हैं, उसका असर शैक्षणिक संस्थानों पर भी दिखेगा। बता दें कि ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों की इमारतों का यूज मतदान केंद्र (Polling Stations) के रूप में होता है। इसके साथ ही यहां पर चुनावी प्रोसेस में शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षण संस्थानों में वोटिंग (Voting in educational institutions) केंद्र होने के चलते यह छुट्टी हुई है और स्टाफ की कमी की वजह से भी 7 फरवरी को स्कूल और कॉलेजों बंद रहेंगे। इस बारे में आखिरी आदेश संबंधित शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी होंगे।
