New Link Expressway : प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway in UP) बनाया जाने वाला है। ये नया एक्सप्रेसवे 4 तहसीलों के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
अब एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस नए एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिलेगी। एक्सप्रेसवे (New Link Expressway News) के निर्माण के लिए 4 तहसीलों के 63 गांवों में जमीन खरीदी जाने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये यूपी में बनने वाले इस नए लिंक एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी डिटेल।
115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे का होगा निर्माण
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से झांसी को जोड़ने वाले 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अब 1052 हेक्टेयर भूमि की खरीदी की जाने वाली है। जिले की चार तहसीलों के 63 गांवों से ये एक्सप्रेस-वे (Link expressway) गुजरने वाला है। जिला प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 दिन का समय प्रदान किया है।
इन गावों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा के तहत इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाने वाला है। जोकि झांसी जिले के गरौठा, टहरौली, मोंठ (Link expressway News) और सदर तहसील से होकर गुजरने वाला है। जिन गांवों से होकर ये एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, उनके नाम तय होने के बाद सर्वे कार्य कराया जाएगा। चारों तहसीलों में लगभग 20 हजार गाटों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद अब गजट (Jhansi link expressway) का प्रकाशन कराया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन काश्तकारों की जमीन ली जानी हैं, वे 10 दिन में आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
आवागमन हो जाएगा काफी सुलभ
झांसी में 56 हजार एकड़ में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण विकसित होने वाली है। इस स्थिति में लिंक एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आवागमन (Jhansi link expressway News) काफी ज्यादा सुलभ हो जाएगा। इसकी वजह से एक ओर जहां औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जिन गांवों से होकर ये गुजरेगा, वहां का भी विकास काफी तेजी से होगा।
चारों तहसीलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
पहली तहसील : सदर तहसील में रनगुवां, परसर, पाली परसर, खिरियापाली, मबई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकारा, रौनीजा, चंदरा, अंबावाय।
दूसरी तहसील : टहरौली तहसील में शमशेरपुरा, सुरवई, परगहना, (Jhansi link expressway Route) मवई, पिपरा, रावतपुरा, पथरेंडी, दिनेरा, दिनेरी, फूलखिरिया, कुकरगांव, कल्यानपुरा स्टेट।
तीसरी तहसील : मोंठ तहसील में चेलरा, वरहटा, देवरी, पुराचिरगांव, मुसावली, करगुवां, बरल, नंदसिया, मोड़कलां, देवरा, निवी, खिरियाराम, बेहटासंत, नरी, सिमथरी, मुड़ेई, बिठरी, मड़गुवां।
चौथी तहसील : गरौठा तहसील में गोकुल, डुड़ी, मलेहटा, अहरौरा, झिझिरिया, (Jhansi link expressway) देवरा बुजुर्ग, भदरवारा बुजुर्ग, इसकिल बुजुर्ग, नकेरा, लभेरा, गौरा, हरदुवा, जुझारपुरा, बिलाती खेत, रौतानपुरा, टेहरका।
