Haryana News : हरियाणार सरकार अवैध निर्माण को लेकर सख्त फैसले ले रही है। शासन की ओर से यहां पर अवैध कॉलोनियों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अब हाल ही में यहां पर 18 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर (Bulldozer on illegal colony) एक्शन लिया गया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब किन इलाकों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने हरियाणा राज्य (Haryana News) में विकास की गति को तेज करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईर की है और इस दौरान तकरीबन 18 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि ये कार्रवाई कहां की गई है।
कहां पर हटाई जा रही अवैध कॉलोनी
दरअसल, आपको बता दें कि अवैध कॉलोनी हटाने का सिलसिला अब खरखौदा शहर के साथ ही दूर-दराज के गांवों तक किया जा रहा है। अब खरखौदा के पास कार्रवाई के चलते अवैध कॉलोनी काटने वाले दूर-दराज के गांवों में अवैध कालोनियां काटकर लोगों को फसां रहे हैं, जिन पर हाल ही में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (Sonipat Metropolitan Development Authority) की इंफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई की और कार्रवाई के दौरान 18 एकड़ में जो अवैध कॉलोनी काटी गई है, उस पर कार्रवाई करते हुए निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया है।
किसके समक्ष हुई ये तोड़फोड़ की कार्यवाही
जिला नगर योजनाकार (district town planner) , एसएमडीए की इंफोर्समेंट टीम द्वारा डयूटी मेजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता के सामने तोड़फोड़ की कार्यवाही हुई और इस कार्रवाई के दौरान दौरान पुलिस बल भी रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले नाहरी गांव के पास पांच एकड़ में जो अवैध कॉलोनी (Illegal colony bulldozer action) बसाई जा रही है, उसकी 90 डीपीसी उखाड़ने के साथ ही तीन चारदीवारी को गिरा दिया गया।
बुलडोजर से किन चीजों को किया गया ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान कई एकड़ में बनी कच्चे रास्तों को हटा दिया गया और साथ ही टाइलों से बनी गलियों को उखाड़ (tearing up tiled streets) दिया गया। उसके बाद टीम की ओर से नाहरी गांव में ही दूसरी जगह पर भी लगभग पांच एकड़ में जो कॉलोनी कांटी गई है, उसमें पहुंचकर 50 डीपीसी, 10 चारदीवारी, एक अवैध मकान व तीन एकड़ में जो कच्चे रास्ते बने हुए हैं, उन पर बुलडोजर चलाया गया और 120 मीटर लंबी ईंटो से बनी 2 गलियों को हटा दिया गया।
अवैध कालोनियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
इन कार्रवाईयों के बाद भी टीम की ओर से नाहरी में ही डेढ़ एकड़ की अवैध कॉलोनी (illegal colony) में एक मकान व 60 मीटर की चारदीवारी को हटाया गया। इसके साथ ही टीम ने कतलुपुर में साढ़े 6 एकड़ में जो अवैध कॉलोनी काटी जा रही है, उसमें 40 डीपीसी उखाड़ी और 15 चारदीवारी गिराई गई और इसके साथ ही दो एकड़ में जो गलिया बनी है, उसे भी उखाड़ दिया।
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (Sonipat Metropolitan Development Authority) की डीटीपी के मुताबिक अवैध निर्माण को अब नहीं रखा जाएगा और अव्यवस्थित व अवैध कालोनियों को नहीं बसाया जाएगा और अभी इन पर कार्रवाई जारी रहगी।
