8th CPC Latest Update : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। बजट (Budget) में संकेत मिला है कि आखिर सरकार कब तक नया वेतन आयोग लाएगी। इसमें होने वाली देरी से कर्मचारियों को कितना नुकसान होगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं
बजट 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बहुत उम्मीद थी। लेकिन वित्त मंत्री ने सीधे तौर पर बजट में 8वें वेतन आयेाग को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच नए वेतन आयोग (new pay commission) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकारी नौकरी करने वाला हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिरी कब तक 8वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा और उन्हें किस दिन से सैलरी हाईक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि नए वेतन आयोग में होने वाली देरी से कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा या नहीं? आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट –
हाल ही में केंद्रीय बजट में नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लेकर कोई ऐलान नहीं होने से यह साफ हो गया है कि इस साल 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को सैलरी हाइक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बजट 2026 में व्यय को लेकर ऐसा डेटा सामने आया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि 8th पे कमीशन 2026 में भी चर्चा का विषय बना रहेगा!
बजट (Budget 2026) में सरकार ने पूरे आगामी खर्च के बारे में ब्यौरा दिया, जिसमें सरकार की ओर से स्थापना व्यय यानी स्टैबलिसमेंट खर्च का भी डेटा जारी किया गया, जो कि वित्त साल 2026-27 के लिए 824114 करोड़ रुपये है और वह बीते वर्ष 782701 के मुकाबले 41,413 करोड़ रुपये ज्यादा है। व्यय में बढ़ोतरी की रकम पे कमीशन में आने वाले खर्च के हिसाब से मामूली है, क्योंकि सरकार का इतना पैसा नई नियुक्तियों और डीए (DA News) देने में ही खर्च हो सकता है. साथ ही सरकार ने 8th पे कमीशन के लिए कुछ अलग से बजट नहीं बताया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वित्त वर्ष में 8वें पे कमीशन के लागू होने की राह मुश्किल हो सकती है।
सैलरी बढ़ने में कितना लगेगा वक्त –
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। सभी जानना चाहते हैं कि बढ़ी हुई सैलरी (Salary Hike) का लाभ किस तारीख से मिलेगा। हालांकि, यह तो साफ है कि नया वेतन आयोग चाहे एक या दो साल बाद लागू हो, लेकिन नई बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी की जाएगी। कर्मचारी संगठन महंगाई बढ़ने के कारण फिटमेंट फैक्टर में बढ़ौतरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि सैलरी बढ़ने में अभी वक्त लग सकता है।
कब हुआ था ऐलान
सरकार ने 15 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी थी, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया काफी धीमी रही। करीब 10 महीने बाद, 28 अक्टूबर 2025 को इसका आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। इस नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय मिलेगा।ं
अगर अक्टूबर 2025 से 18 महीने जोड़ें, तो आयोग की रिपोर्ट जुलाई 2027 तक आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार को उस पर फैसला लेने और लागू करने में भी कुछ समय लेती है। इसलिए सैलरी बढ़ोतरी का वास्तविक लाभ 2027 के मध्य या 2028 की शुरुआत से ही मिलने की उम्मीद की जा सकती है। बजट में भी सरकार ने कुछ ऐसा ही संकेत दे दिया है, क्योंकि अगर इस बार व्यय नहीं बढ़ाया गया है तो हो सकता है 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए बजट 2027 में कुछ ऐलान हो।
