Bank Holiday: हाल ही में आरबीआई ने इस दिन बैंकों की छुट्टी को रद्द करने का फैसला किया है। आमतौर पर देश के कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस साल इस दिन सभी शाखाएं खुले रहेंगी। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से उपलब्ध रहेंगी… पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महावीर जयंती पर घोषित बैंक अवकाश को रद्द कर दिया है। आमतौर पर महावीर जयंती के दिन देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस साल महावीर जयंती 31 मार्च को है और RBI के फैसले के अनुसार इस दिन पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे (bank opened 31 march) तथा सभी बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
क्यों की गई छुट्टी कैंसिल-
सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY 2025-26) से जुड़े सभी सरकारी लेनदेन समय पर पूरे हो सकें, क्योंकि 31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बैंकों को इस दिन खुले रखने का अनुरोध किया था। इसके बाद RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश जारी (RBI issues instructions to all agency banks) किए हैं कि 31 मार्च 2026 को सरकारी कारोबार संभालने वाली सभी शाखाएं खुली रहेंगी (Branches will remain open till March 31)।
इन राज्यों में थी पहले छुट्टी-
RBI के सालाना हॉलिडे कैलेंडर (bank holiday calender 2026) के अनुसार 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के चलते जिन राज्यों में बैंकों के बंद रहने का प्रावधान था, उनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (Delhi), बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल थे। हालांकि अब RBI के निर्देश के बाद इन सभी राज्यों में भी 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे।
आम ग्राहकों को क्या लाभ-
– टैक्स पेमेंट (tax payment)
– सरकारी फीस
– पेंशन और सब्सिडी (subscidy) से जुड़े काम।
– सरकारी खाते से जुड़े ट्रांजैक्शन (transaction)।
– इन सभी में देरी नहीं होगी। साल के आखिरी दिन बैंक खुले रहने से पेंडिंग काम (pending work) निपटाने में आसानी होगी।
महावीर जयंती का महत्व-
महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) जैन धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे महावीर जन्म कल्याणक के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के कई राज्यों में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहता है।
फरवरी 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद-
18 फरवरी- सिक्किम (लोसार पर्व)
19 फरवरी- महाराष्ट्र (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती)
20 फरवरी- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश (राज्य दिवस)
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह-
31 मार्च 2026 को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन किसी भी जरूरी काम से पहले अपनी संबंधित शाखा से पुष्टि कर लेना बेहतर होगा। वहीं, नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग, एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चालू रहेंगी।
