Bitcoin Currency : बीते कुछ समय में जहां गोल्ड-सिल्वर में खूब तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिली है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल मची हुई है। अब गोल्ड-सिल्वर के बाद इस करेंसी का बूरा हाल देखा जा रहा है। इस करेंसी (Bitcoin Currency ) में निवेश करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और अब अचानक से इसकी कीमतें 1 करोड़ 8 लाख रुपये से घटकर 54 लाख रह गई है।
पिछले कुछ समय में सोने-चांदी के बाद इस करेंसी की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिली थी। उस समय में निवेशकों ने धड़ाधड़ इसमे निवेश किया था, लेकिन अब सर्राफा बाजार के साथ ही शेयर बाजार (Stock market) में खुब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर करेंसी की कीमतों पर पड़ा है। अब इस करेंसी की कीमतें 54 लाख रह गई है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
क्या चल रही क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमतें
दरअसल, आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (bitcoin latest price ) में अभी खूब हलचल देखी जा रही है। इस क्रिप्टो की कीमतों (Crypto prices) में बीते 4 महीनो में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई है। दो दिन पहले तक तो बिटक्वाइन की कीमतों में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट आई है और आज 8 फरवरी को इसकी कीमतों में 4.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। अभी फिलहाल तो इसकी कीमतें 60 हजार डॉलर के आसपास चल रही है।
बीते वर्ष क्या थी बिटक्वाइन की कीमत
नवंबर 2022 के बाद से 6 फरवरी को बिटक्वाइन में 13 प्रतिशत की गिरावट सबसे अधिक रही है। जहां बीते वर्ष अक्टूबर में बिटक्वाइन की कीमत (Bitcoin price in October) 1,26,000 डॉलर के पास थी, वो अब कम होकर 60 से 65 हजार डॉलर के बीच है। इसके अलावा अन्य क्रिप्टो में भी नरमी आई है, जिसमें सोलाना 14 प्रतिशत के आसपास गिरावट है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो इन्वेस्टर्स की ओर से 2.3 अरब डॉलर निकाले गए हैं। वैसे तो अभी तो इसका भाव 55 लाख रुपये प्रति बिटक्वाइन पर दर्ज किया गया है।
किन कारणों से गिरे बिटक्वाइन के भाव
बता दें कि ग्लोबल मार्केट में चल रही उतार-चढ़ाव के चलते बिटक्वाइन में गिरावट आई है। इन्वेस्टर्स का भरोसा फेड रिजर्व की पॉलिसी (Federal Reserve policy), टैरिफ के जोखिम और भूराजनैतिक तनावों के चलते बिटक्वाइन पर कम हुआ है। इसके साथ ही संस्थागत इन्वेस्टर्स की बिकवाली और ईटीएफ से निकासी से भी क्रिप्टो में गिरावट आई है। कुछ समय पहले इन्वेस्टर्स क्रिप्टो को डिजिटल गोल्ड के रूप में देख रहे थे, लेकिन अब इसमें जोखिम दिख रहा है तो पैसे की निकासी कर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं।
एक्सपर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा अपडेट
वैसे क्रिप्टोकरेंसी में गिरवट (Decline in cryptocurrency) आना इतनी बड़ी हैरानी की बात नही हैं, क्योंकि पहले भी बिटक्वाइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में ऐसी गिरावट आ चुकी है। जैसे हम आपको बताते हैं कि साल 2018 और 2022 में भी क्रिप्टो मार्केट में करेंसी के भाव 70 से 80 प्रतिशत गिरे थे। जानकारों के मुताबिक इसकी कीमत में एक बार फिर उछाल आ सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि अभी बिटक्वाइन की कीमत 50 हजार डॉलर तक नीचे जाने की संभावना है, लेकिन शॉर्ट टर्म की गिरावट के बाद इसमें दोबारा तेजी के आसार है।
किन प्लेटफॉर्म से खरीदें बिटक्वाइन
अगर आप भी बिटक्वाइन (bitcoin investment ) की खरीदी करना चाहते हैं तो इसकी खरीदी के लिए कई प्लेटफॉर्म है। जैसे कि CoinDCX पर आप बिटक्वाइन खरीद सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स ट्रेडिंग करते हैं। इस पर यूपीआई और बैंक अकाउंट से इन्वेस्ट होता है।
WazirX बिटक्वाइन खरीदने का बेहद पुराना और पॉपुलर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है। बता दें कि इसे एफआईयू से रजिस्टर्ड कराया गया है, ऐसे में यहां पैसे लगाना सेफ माना जाता है।
अगर आप शुरुआत इन्वेस्टर (how to invest in bitcoin ) है तो ZebPay आपके लिए सही है, क्योंकि इसमे सुरक्षा का खास ख्याल रखार जाता है और यह साल 2014 से चल रहा है।
CoinSwitch की बात करें तो यह इन्वेस्टर के लिए बेहद आसान ऐप है, जो कई एक्सचेंज से बेस्ट रेट ऑफर करता है और आप इस पर केवल 100 रुपये से इन्वेस्ट कर सकते हैं।
अगर आप SIP की तरह बिटक्वाइन में इन्वेस्ट (Invest in Bitcoin) करना चाहते हैं तो Mudrex प्लेटफॉर्म सही है। इस पर आप छोटी-छोटी राशि के साथ इन्वेस्ट कर सकते हैं।
क्रिप्टो में इन्वेस्ट करने से पहले जान लें ये बातें
क्रिप्टो में इन्वेस्ट (bitcoin latest price ) करने से पहले आपको कुछ खास बातों पर गौर करना चाहिए। जैसे कि इसमे निवेश (how to invest in bitcoin ) करते समय ऑफिशियल ऐप से लॉग इन करना चाहिए और फेक ऐप्स से बचना चाहिए और अगर अमाउंट बड़ा है तो ऐसे में एक्सचेंज पर पैसा न रखकर हार्डवेयर वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करें। इन्वेस्टर के तौर पर सिर्फ अफोर्ड जितना अमाउंट ही इन्वेस्ट करें, क्योंकि यह हाई रिस्क एसेट है। जब भी इन्वेस्ट करें तो पहले लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें जो आप CoinMarketCap या CoinGecko एक्सचेंज ऐप पर देख सकते हैं।
