Gold rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा उतार चढ़ाव चल रहा है। बीते दिनों सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा ऊपर पहुंच गई थी लेकिन अब एक लंबी गिरावट के बाद कीमतें नीचे आई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज से 6 साल पहले अगर एक तोला सोना खरीदा होता तो अब आप उसे कितने मुनाफे में बेच सकते थे।
सोने और चांदी का जिक्र आजकल हर किसी की जुबान पर मिल रहा है, क्योंकि इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने पूरी मार्केट में डर का माहौल बना रखा है। पिछले दिनों सोने की कीमतें काफी ज्यादा ऊपर पहुंच गई थी ऐसे में निवेशक काफी खुश हो रहे थे, वहीं खरीददार काफी ज्यादा उदास हो रहे थे और सोना खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहे थे।
29 जनवरी की सुबह सोने की कीमतें 1,80,000 रूपये के आंकड़े पर पहुंच (gold news) गई थी। सोने की इतनी कीमतों के बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। सोने की कीमतों में यह उछाल कुछ ही महीनों में आया है। अब कीमतों में आई गिरावट के बाद भी निवेशकों (Invest In Gold) के बीच डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि मार्केट एकदम से नीचे आ गई थी और कई लोगों को तो काफी ज्यादा नुकसान भी झेलना पड़ा।
आज सोने की ताजा कीमत
MCX पर आज सोने के ताजा भाव 155499 रूपये प्रति 10 ग्राम पर (Today latest gold price) ट्रेड कर रहे हैं, जो अपने हाईएस्ट लेवल से फिलहाल 25000 रूपये प्रति 10 ग्राम नीचे चल रहे है।
6 साल पहले सोने की कीमतें काफी ज्यादा कम थी, ऐसे में चलिए जानते है कि अगर 6 साल पहले आपने एक तोला सोना खरीदा हुआ होता तो आज उसे कितने मुनाफे में बेच सकते थे।
5 साल पहले सोने की कीमतें
आज से 6 साल पहले यानी वर्ष 2020 में सोने की कीमत (Gold prices 5 years ago) तकरीबन 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो की फरवरी 2026 के भाव से काफी ज्यादा कम है। सोने की कीमतों में आई इस तेजी को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। अगर आपने 2020 में एक तोला सोना खरीद होता तो आज के भाव के मुताबिक उसे बेचकर आप लगभग 1,07,499 रुपये का मुनाफा कमा सकते थे। सोने की कीमतें (Latest Gold prices) अब तो अपने हाई लेवल से थोड़ी नीचे आ गई है, अगर हाई लेवल (Gold high prices) पर बेची जाती तो और ज्यादा फायदा होता।
