IMD Weather Update : देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। इससे फरवरी के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिससे मौसम बदल जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है और ठंड का सिलसिला खत्म हो गया है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होता है। हालांकि, रातें अभी भी ठंडी होती हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक जल्द ही मौसम बदलने वाला है।
10 फरवरी से बदल जाएगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather) ने बताया है कि नौ फरवरी से देश में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। देश में पहले ही दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हैं। पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू कश्मीर के ऊपर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास बना है। हालांकि, तमिलनाडु के मैदानी इलाकों में इसका असर होने के आसार नहीं है।
क्या होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की खाड़ी में भी परिसंचरण बन रहा है। फिलहाल मैदानी इलाकों पर इसके असर को लेकर भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं है। उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी भारत में पछुआ हवा चल सकती है। यही हवा ठंड के मौसम में देश के मैदानी इलाकों में बारिश करवाती है। IMD ने फिलहाल किसी भी राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पछुआ हवा चलने के कारण आने वाले दिनों में बारिश वाला मौसम बन सकता है।
अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम –
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (Mausam update) में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद आगामी 2 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।
मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इसके बाद आगामी 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।
10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam), लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
अगले 3 से 4 दिन तक राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather) शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
