Sone Chandi Ka Bhav : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद 29 जनवरी को ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। इसके बाद लगातार कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट में भारी गिरावट आई है। बीच में दो दिन सोने व चांदी ने (Gold-Silver Rate) रिकवरी की थी, लेकिन 6 फरवरी को फिर से भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन आज 10 फरवरी को एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतें हाईलेवल पर जा पहुंची है। अब सवाल यह है कि आने वाले दिनों में शादियों के सीजन में सोने- चांदी के रेट और बढ़ेंगे या नहीं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं –
देशभर में सोने व चांदी के भाव ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कभी दोनों धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली है तो कभी रेट आसमान छूने लगते हैं। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने व चांदी के रेट (Gold Silver Rate) और महंगे होंगे या फिर गिरावट आ सकती है।
कितना महंगा होगा सोना और चांदी –
एक्सपर्ट का कहना है कि जब भी शादियों का त्योहारों का सीजन शुरू होता है और बाजार में सोने व चांदी (Sone chandi ka bhav) की डिमांड तेजी से बढ़ती है तब दोनों कीमती धातुओं में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। फिलहाल सोने व चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है। आज 10 फरवरी को MCX पर सोना 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 156600 रुपये पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें आज 4700 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी का रेट 255000 रुपये हो गया है।
पिछले हफ्ते कैसी रही सोने व चांदी की चाल –
पिछले एक हफ्ते से सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हो रही है, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम डाउन आए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver rate) में भी सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिली।
MCX पर सोने का रेट –
आज, , 10 फरवरी को सोने की कीमत में उछाल आई है। MCX चार्ट में सोने की कीमत (Sona Bhav) चढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है और दिन खत्म होने तक इसमें और इजाफा हो सकता है।
चांदी का ताजा भाव –
आज चांदी की कीमत में भी बंपर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत (Silver Latest Rate) महंगी होकर 2,61,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और दिन खत्म होने तक इसमें और इजाफा हो सकता है।
शादी के सीज़न में और बढ़ेंगे भाव?
शादी के इस सीज़न में सोना और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि इसका फायदा शादी वाले परिवारों को इसलिए नहीं मिला क्योंकि सामान्यतौर पर लोग शादी से काफी पहले ही सोना और चांदी (Sone Chandi Ka rate) खरीद लेते हैं। हालांकि अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम कीमत पर सोना और चांदी मिल सकता है। सोना और चांदी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है और वो उम्मीद जता रहे हैं कि शादी के सीज़न में सोना और चांदी एक बार फिर बंपर उछाल ले, जिससे उन्हें फायदा हो।
